नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ के पूर्व विधायक व विकास पुरूष भाई भरत सिंह की 7वीं पुण्यतिथि पर हजारों की संख्या में भरत सिंह के प्रशंसकों ने केपी फार्म पर पंहुचकर पूर्व विधायक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर पूर्व पार्षद कृष्ण पहलवान व दिचाऊं वार्ड की पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान ने भी भरत सिंह प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। वहीं पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान ने इस अवसर पर भाई भरत सिंह के दिखाये मार्ग पर चलने व उनके सपनों को पूर्ण करने की कार्यकर्ताओं को शपथ भी दिलाई।

नांगलोई रोड़ स्थित के पी फार्म पर सुबह से भाई भरत सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। हजारों की संख्या में अपने प्रिय नेता को श्रद्धाजंलि देने वाले लोगों से सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि भरत सिंह अपने क्षेत्र में कितने लोकप्रिय थे। श्रद्धांजलि सभा में आने वाला हर शख्स की भरत सिंह के साथ कोई न कोई कहानी अवश्य जुड़ी थी और वह उस बात को लोगों को बताकर गर्व महसूस कर रहा था। इस श्रद्धांजलि सभा में राजनीतिक हस्तियों से लेकर सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक, दिल्ली व निगम सरकार के कर्मचारी, क्षेत्र की महिलाऐं व यहां तक की बच्चों ने भी अपने प्रिय नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित कर अपनी श्रद्धाजंलि दी। वहीं बाहुबली कृष्ण पहलवान व पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान ने हाथ जोड़कर सभी लोगों का अभिवादन व आभार प्रकट किया। इस अवसर पर पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान ने कहा कि आप सभी के दिल में अपने प्रिय नेता प्रति अपार प्रेम व श्रद्धा से भरत सिंह परिवार पूरी तरह से भाव विभोर हो गया है। हमारा सदा प्रयास रहा है कि हम नजफगढ़ की जनता के लिए ज्यादा से ज्यादा विकास के कार्य करे ताकि लोगों को कोई परेशानी ना झेलनी पड़े। लेकिन इसके लिए हमे और राजनीतिक शक्ति जुटानी होगी और आप सब को इसके लिए और ज्यादा मेहनत करनी होगी तभी हम भरत सिंह के सपनों को पूर्ण करपायेंगे। श्रद्धांजलि सभा भाई भरत सिंह अमर रहे व नीलम जी आगे चलो हम तुम्हारे साथ हैं के नारे भी कार्यकर्ताओं द्वारा लगाये गये।


More Stories
92% अंक आने के बाद भी टूटी छात्रा, पढ़ाई के दबाव ने छीनी मुस्कान
लुधियाना में हर्निया ऑपरेशन के दौरान मरीज ने गाए गीत
अमेरिका-ईरान वार्ता का दूसरा दौर इस्लामाबाद में संभव
होर्मुज सम्मेलन में मैक्रों-मेलोनी की मुलाकात चर्चा में
विक्की ठक्कर गैंग के दो शातिर बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
दुष्यंत चौटाला बोले- “सीआईए ने घरों में घुसकर की अभद्रता