रोहिणी में फिर गैंगवार, टिल्लू ताजपुरिया गैंग के फाइनेंसर की गोली मारकर हत्या

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रोहिणी में फिर गैंगवार, टिल्लू ताजपुरिया गैंग के फाइनेंसर की गोली मारकर हत्या

- गोगी हत्या के बाद टिल्लू ताजपुरियां गैंग को निशाना बना रहे गोगी गैंग के बदमाश, दो महीने में दूसरी हत्या

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/-बीती रात दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक बार फिर गैंगवार में गोलियां चली। इस गैंगवार में कुछ बदमाशों ने जगुआर कार में सवार टिल्लू ताजपुरिया गैंग के एक बदमाश शेखर राणा पर अंधाधुन फायरिंग की और फिर हमले के बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर पंहुचकर आनन-फानन में घायल बदमाश को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान शेखर राणा को मृत घोषित कर दिया। गोगी गैंग पर शेखर राणा की हत्या का शक जताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।


                   रोहिणी सेक्टर 16 में देर रात जगुवार कार में सवार शेखर जैसे ही पहुंचा। पहले से घात लगाए बैठे गोगी गैंग के बदमाशों ने उस पर गोलियों की बौछार कर दी.। इस हमले में कई गोलियां शेखर को लगीं। एक गोली उसके सीने में लगने से उसकी मौत हो गई। टिल्लू ताजपुरिया गैंग और गोगी गैंग की आपस में पुरानी रंजिश है। गैंगवार में ही साल 2019 में शेखर के भाई की भी हत्या हुई थी। नरेला इलाके में गोगी गैंग के बदमाशों ने गोली मारकर शेखर के भाई की हत्या की थी। वहीं 1 सितंबर 2021 को रोहिणी कोर्ट में पेशी के दौरान गैंगस्टर गोगी की हत्या की गई थी हालांकि सुरक्षा कर्मियों ने कोर्ट में ही हमलावरों को मौत के घाट उतार दिया था। शेखर राणा की हत्या की साजिश गोगी की हत्या के बाद रची गई थी। दरअसल कुख्यात गोगी की हत्या के बाद एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें टिल्लू ताजपुरिया गैंग का शेखर राणा और कई अन्य साथी गोगी की मौत का जश्न मनाते नजर आए थे। वीडियो में गोगी की हत्या का जश्न मनाते हुए केक काटा गया था। कुछ महीने पहले ही गोगी की हत्या का बदला लेने के लिए वीडियो में नजर आ रहे एक बदमाश को गोगी गैंग के बदमाशों ने गोलियों से भून डाला था। इसके बाद अब शेखर राणा को भी मौत की नींद सुला दिया गया है।
              मृतक शेखर राणा को टिल्लू ताजपुरिया व नीरज बवानिया का फाइनेंसर माना जाता है क्योंकि दोनो ही गैंगों के लिए वह पैसे का इंतजाम करता था। बीते दो महीने में गैंगवार में इलाके में यह दूसरी हत्या हुई है। जितेंद्र उर्फ गोगी की हत्या के बाद से उसके गैंग के सदस्य लगातार टिल्लू ताजपुरिया के गैंग के सदस्यों को निशाना बना रहे हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox