नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ में अखिल भारतीय जाट महासभा के रार्ष्ट्रीय युवा अध्यक्ष विक्रम देशवाल ने नार्वे के ओस्लो में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली महिला पहलवान अंशु मलिक व कांस्य पदक विजेता सरिता मोर के सम्मान में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया जिसमें देश व विदेश में ख्याति प्राप्त पहलवानों व कोचों ने काफी संख्या में भाग लिया। वहीं इस सम्मान समारोह में पालम 360 खाप के प्रधान सुरेन्द्र सोलंकी ने भी दोनो महिला पहलवानों को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर पहलवानों के स्वागत कें बोलते हुए साई के अन्तर्रार्ष्ट्रीय कोच औमप्रकाश दहिया ने कहा कि आज बेटियां देश का मान बढ़ा रही है जबकि हमारे कुछ युवा भटक गये है। जिसके लिए मै ऐसे युवाओं को कहना चाहुंगा की वो भटके नही बल्कि खेल व शिक्षा में ही अपना भविष्य तलाशे, उन्हे जरूर कामयाबी मिलेगी।
इस अवसर पर रार्ष्ट्रीय व अन्तर्रार्ष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त पहलवानों व कोचों जिनमें विरेन्द्र दहिया कोच, संदीप दहिया कोच रेलवे, सुखबीर दहिया कोच, बलबीर कोच बीएसएफ, मोटा कोच लाडपुर अखाड़ा, राजबीर कोच, रणबीर चहल, जगमिन्द्र पहलवान, जोगेन्द्र पहलवान, पंकज कोच, सोमवीर पहलवान, राजेश शर्मा समाज सेवी, तृपता सिंह महिला अध्यक्षा अखिल भारतीय जाट महासभा जनकपुरी, राहुल मान कोच रेलवे, मुकुल कोच व समाजसेवी ऋतु दहिया कुंडू भी उपस्थित रहे। वही इस मौके पर नजफगढ़ क्षेत्र के अनेकों गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस मौके पर विक्रम देशवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
-विश्व चैंपियनशिप में रजत जीतने वाली पहलवान अंशु मलिक व सरिता मोर का नजफगढ़ में भव्य स्वागत
-विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर अंया मलिक ने रचा इतिहास, बनी देश की पहली रजत पदक जीतने वाली महिला पहलवान
-सरित मोर ने जीता कांस्य पदक, अखिल भारतीय जाट महासभा के रार्ष्ट्रीय युवा अध्यक्ष विक्रम देशवाल ने किया सम्मान समारोह का आयोजन





More Stories
ADG डॉ. वी. मुरुगेशन ने हरिद्वार के भगवानपुर में जनता दरबार में सुनीं जनसमस्याएं
कुतुब विहार में जहरीली गैस का कहर, सेप्टिक टैंक में दम घुटने से ठेकेदार की मौत
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में गैंग का कथित शूटर हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार
देशभर में सबसे प्रदूषित ग्रेटर नोएडा, AQI पहुंचा 357 के पार, जहरीली हवा से सांसों पर संकट
टैक्सी से करते थे ड्रग डिलीवरीः पति-पत्नी गिरफ्तार, बच्चे से कराते से तस्करी, हेरोइन बरामद
एक्टर दिलजीत दोसांझ के शो पर घमासान… BJP का AAP पर पलटवार, ओछी राजनीति का आरोप