सम्मान से मिलती है खिलाड़ियों को प्रेरणा- कैलाश गहलोत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सम्मान से मिलती है खिलाड़ियों को प्रेरणा- कैलाश गहलोत

-नजफगढ़ स्टेडियम में किया गया पहलवान रवि कुमार का स्वागत, ओलंपिक में कुश्ती में जीता था रजत पदक

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कुश्ती में टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले पहलवान रवि कुमार का रविवार को नजफगढ़ स्टेडियम में भव्य स्वागत किया गया। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि सम्मान से खिलाड़ियों को पदक जीतने की प्रेरणा मिलती है। सम्मान समारोह का आयोजन नजफगढ़ स्टेडियम के इंटरनेशनल कोच विरेन्द्र दहिया ने किया था।
                     नजफगढ़ देहात के खिलाड़ी दिल्ली के साथ-साथ देश व विदेश में भी अपना लोहा मनवा चुके हैं। अपने खिलाड़ियों के सम्मान में नजफगढ़ हमेशा पल्क पावड़े बिछाता रहा है। इसी कड़ी में रविवार को नजफगढ़ स्टेडियम में ओलंपिक में कुश्ती में रजत पदक विजेता रवि कुमार के साथ-साथ इंटरनेशनल पहलवान करन मोर, इंटरनेशनल पहलवान लक्ष्य मान ( गांव लोवा कलां )  और निकिता पहलवान का सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्यअतिथि के रूप में दिल्ली के परिवहन मंत्री व नजफगढ़ विधायक कैलाश गहलोत ने रेसलिंग फेडरेशन के सेक्रेटरी श्री विनोद तोमर के साथ सभी खिलाड़ियों का सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होने नजफगढ़ स्टेडियम के कोच विरेन्द्र दहिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विरेन्द्र दहिया नजफगढ़ स्टेडियम में कुश्ती की नई पौध तैयार करने में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हे। वहीं उन्होने कहा कि कोई भी सम्मान इसलिए किया जाता है ताकि खिलाड़ी का हौसला बढाया जा सके। वहीं एक खिलाड़ी के लिए सम्मान व स्वागत उसको पदक जीतने व आगे अच्छा प्र्र्रदर्शन करने की प्रेरणा देता है। उस पर जिम्मेदारी बढ़ती है क्योंकि जन अपेक्षाये आगे कुछ अच्छा करने की चाह रखती है। हमे अपने खिलाड़ियों के सम्मान में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। उन्होने कहा कि दिल्ली सरकार ने नजफगढ़ में खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई स्टेडियमों का निर्माण कराया है और अब खिलाड़ियों को अत्याधुनिक सुविधाऐं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सम्मान समारोह के अंत में कोच विरेन्द्र दहिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox