हॉलीवुड की मशहूर गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स ने ब्वॉयफ्रेंड सैम असगरी संग की सगाई

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हॉलीवुड की मशहूर गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स ने ब्वॉयफ्रेंड सैम असगरी संग की सगाई

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ मानसी शर्मा -अमेरिका की मशहूर गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स एक बार फिर से चर्चा में हैं और इस चर्चा का कारण है, ब्रिटनी स्पीयर्स की सगाई। ब्रिटनी स्पीयर्स ने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड सैम असगरी से सगाई कर ली है।
ब्रिटनी स्पीयर्स ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी है। सैम असगरी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ब्रिटनी संग सगाई की जानकारी देते हुए एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें ब्रिटनी और सैम किस करते हुए नज़र आ रहे हैं।
39 साल की ब्रिटनी स्पीयर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके साथ ब्वॉयफ्रेंड सैम असगरी भी मौजूद हैं। इस वीडियो में ब्रिटनी अपनी हीरे की अंगूठी दिखाती हुई नज़र आ रही है।

ब्रिटनी और सैम की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की मुलाकात साल 2016 में म्यूजिक वीडियो स्लंबर पार्टी के सेट पर उनकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई जो बाद में प्यार में बदल गई।
आपको बता दें ब्रिटनी स्पीयर्स की यह तीसरी शादी है। इससे पहले ब्रिटनी रैपर और डांसर केविन फेडरलिन से शादी कर चुकी हैं, जिनसे उनके दो बच्चे हैं। इन दोनों के बीच बाद में तलाक हो गया था।
ब्रिटनी स्पीयर्स ने इसके बाद अमेरिकी एक्टर और कॉमेडियन जेसन अलेक्जेंडर से शादी की थी, ब्रिटनी की यह शादी रिकॉर्ड 55 घंटे में ही टूट गई थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox