टेलीविजन के बहुचर्चित शो द कपिल शर्मा शो ने हाल ही में नए सीजन के साथ टीवी पर वापसी की लेकिन वापसी के कुछ वक्त बाद ही यह शो मुश्किल में फंसता नज़र आ रहा है। द कपिल शर्मा शो अपने एक एपिसोड में दिखाए गए सीन की वजह से विवादों में आ गया है।
इस शो के एक पुराने एपिसोड में एक्टर कोर्ट रूम के एक सीन में शराब पीते हुए दिख रहे हैं, जिसकी वजह से इस शो के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस शो पर कोर्ट का अपमान करने का आरोप लगा है।

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिला अदालत में द कपिल शर्मा शो के निर्माताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बता दें कि द कपिल शर्मा शो के जिस एपिसोड के खिलाफ यह शिकायत दर्ज की गई है, वह 19 जनवरी 2020 को टेलिकास्ट किया गया था।
बाद में 24 अप्रैल 2021 को इसका रिपीट टेलीकास्ट किया गया था। वकील ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि शो में कलाकारों को नशे में कोर्टरूम सेट पर एक्ट करते हुए दिखाया गया था, जिसमें अदालत की तौहीन की गई है।





More Stories
प्रियंका गांधी ने सड़क पर लेटे रहने की बहुत कोशिश की, लेकिन दिल्ली पुलिस ने राहुल संग हिरासत में लिया
11 घंटे तक चला हाई-प्रोफाइल ड्रामा
8 लाख रुपये एडवांस, कलाकार की बुकिंग… सपना चौधरी का प्रोग्राम रद्द, पुलिस को भीड़ बेकाबू होने का डर
दिल्ली में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई: 5 हजार क्वार्टर अवैध शराब बरामद, आरोपी हिरासत में
दिल्ली-NCR में अक्टूबर महीने में गर्मी ने छुड़ाए लोगों के पसीने, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
प्रशांत विहार थाने के SI को CBI ने रिश्वत लेते पकड़ा, 80 हजार रुपये की और मांग का आरोप