अर्जुन कपूर, तब्बू, नसीरुद्दीन शाह, राधिका मदान और कोंकणा सेन शर्मा स्टारर फिल्म कुत्ते का पोस्टर आज जारी किया गया है। विशाल भारद्वाज फिल्म्स और लव फिल्म्स ने इस पोस्टर को जारी किया है।
इस फिल्म की पहली झलक को अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। अर्जुन ने इस फिल्म के फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए लिखा है- ‘ना ये भौंकते हैं ना ग़ुर्राते हैं… बस काटते हैं, प्रिसेंटिंग कुत्ते।’ अर्जुन के इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने कमेंट किए हैं।
आसमान और विशाल भारद्वाज द्वारा लिखित यह फिल्म एक थ्रिलर फिल्म है, जो वर्तमान में अपने प्री प्रोडक्शन के चरण में है, इस फिल्म की शूटिंग 2021 के अंत में शुरु होगी।

टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म आकाश भारद्वाज के निर्देशन में बन रही पहली फिल्म है। फिल्म 7 खून माफ, मटरू की बिजली का मंडोला और पटाखा में आकाश अपने पिता विशाल भारद्वाज के असिस्ट रह चुके हैं।





More Stories
देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में 100 दिन में दिखने लगा मियावाकी जंगल का असर, पौधों की तेजी से बढ़ी लंबाई
दिल्ली के मायापुरी में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर, राहत व बचाव कार्य पूरा
दिल्ली में प्रदूषण पर एक्शन प्लान तैयार, साउथ-वेस्ट और वेस्ट दिल्ली के हॉटस्पॉट्स की पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश
गुरुग्राम में बिजली कटौती पर बवाल, जाम लगाने वालों पर पुलिस का लाठीचार्ज; कई घायल
कुतुब विहार में जहरीली गैस का कहर, सेप्टिक टैंक में दम घुटने से ठेकेदार की मौत