नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/मुंबई/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- काफी लंबी पूछताछ के बाद हाईप्रोफाइल रेव पार्टी मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत 3 लोगों की गिरफ्तारी हो गई है। हालांकि एनसीबी ने इस मामले 8 लोगों को हिरासत में लिया थामीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आर्यन पर ड्रग्स के सेवन के आरोप हैं और उनके फोन से मिली व्हाट्सएप चैट के जरिए कई बड़ी जानकारी सामने आई हैं। जिसके बाद हाल ही में सामने आया है कि आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को कोर्ट ने एक दिन यानी 4 अक्टूबर तक की एनसीबी कस्टडी दी। अब इस केस की सुनवाई कल दोपहर में होगी।
दरअसल, एनसीबी को मुंबई से गोवा जाने वाले क्रूज पर रेव पार्टी को लेकर बड़ी टिप मिली थी। जिसके बाद टीम ने पूरी तैयारी के साथ ऑपरेशन किया था, जिसमें छब्ठ की टीम पैसेंजर बनकर शामिल हुई थी। तब जाकर पता चला कि इस पार्टी में लोग अलग-अलग तरीके से ड्रग्स झुपाकर ला रहे हैं। पार्टी में रेड के दौरान छब्ठ ने 8 लोगों को हिरासत में लिया था। इनमें 3 महिलाओं को भी एनसीबी ने हिरासत में लिया था जो तीनों महिलाएं दिल्ली की रहने वाली हैं। इसके बाद सभी से पूछताछ चली और बाद में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धामेचा शामिल हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो छब्ठ ने आर्यन के व्हाट्सएप चैट की पड़लात की थी। जिसके बाद कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आईं। आर्यन पर ड्रग्स के सेवन का आरोप है। इसके अलावा इस केस से सामने आए मेमो के मुताबिक आरोपी के पास 13 ग्राम कोकेन, 5 ग्राम डक्, 21 ग्राम चरस और डक्ड। की 22 गोलियां मिली हैं। जिसकी कीमत 133,000 रुपए बताई जा रही है। इस केस में गिरफ्तार हुए लोगों के खिलाफ सेक्शन 8ब्, 20ठ, 27, 35 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है।


More Stories
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर
उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे
द्वारका में ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का पर्दाफाश, तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार