नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली इकाई एम एस आई एवं छात्र इकाई माइक्रोबायोलॉजी विभाग स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज ने इंटरनेट के माध्यम से एक विशेष ऑनलाइन स्तर का आयोजन किया। इस वेबीनार का शुभारंभ करते हुए एम एस आई राष्ट्र अध्यक्ष प्रोफेसर अरविंद देशमुख ने युवा पीढ़ी के सूक्ष्म जीव विज्ञान की विशेषता से अवगत कराया। वहीं दिल्ली इकाई अध्यक्ष एवं प्राध्यापक डॉ अर्चना ने छात्राओं एवं शिक्षकों को प्रोत्साहित किया।
सत्र की मुख्य अतिथि डॉ निधि अदलखा आरसीबी फरीदाबाद का डॉ अर्चना ने स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ निधि ने मेटाबॉलिक इंजीनियरिंग के माध्यम से किसी बायोलॉजिक पदार्थ की बढ़ोतरी को सरलता से समझाया। सत्र के बाद उन्होंने अत्यंत कुशलता से प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिए। इस वेबीनार में देश के विभिन्न कॉलेजों से छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर नितिन, विशाल, रिचा, सिमर एवं माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने सफलतापूर्वक किया। कार्यक्रम के अंत में एम एस आई दिल्ली इकाई के अन्य प्रमुख सदस्य डॉ सुनीता, डॉ लक्षणा एवं डॉ श्वेता ने सभी का आभार व्यक्त किया।


More Stories
डीएवी पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने लिया रेन डांस का मजा
डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मदर्स डे पर की दिल छूने वाली गतिविधि
नजफगढ़ में ड्रग्स माफियाओं के अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा
द्वारका में चल रहा सह-योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर
खेती व किसान के हित में दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला सराहनीय थान सिंह यादव
नाइट रनर दिल्ली 2026 में बीआरजी का दबदबा