मेटाबॉलिक इंजीनियरिंग पर स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज में वेबीनार का आयोजन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मेटाबॉलिक इंजीनियरिंग पर स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज में वेबीनार का आयोजन

-दिल्ली इकाई माइक्रोबायोलॉजिस्ट सोसायटी इंडिया एवं छात्र इकाई माइक्रोबायोलॉजी विभाग स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज ने किया आयोजन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली इकाई एम एस आई एवं छात्र इकाई माइक्रोबायोलॉजी विभाग स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज ने इंटरनेट के माध्यम से एक विशेष ऑनलाइन स्तर का आयोजन किया। इस वेबीनार का शुभारंभ करते हुए एम एस आई राष्ट्र अध्यक्ष प्रोफेसर अरविंद देशमुख ने युवा पीढ़ी के सूक्ष्म जीव विज्ञान की विशेषता से अवगत कराया। वहीं दिल्ली इकाई अध्यक्ष एवं प्राध्यापक डॉ अर्चना ने छात्राओं एवं शिक्षकों को प्रोत्साहित किया।
                    सत्र की मुख्य अतिथि डॉ निधि अदलखा आरसीबी फरीदाबाद का डॉ अर्चना ने स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ निधि ने मेटाबॉलिक इंजीनियरिंग के माध्यम से किसी बायोलॉजिक पदार्थ की बढ़ोतरी को सरलता से समझाया। सत्र के बाद उन्होंने अत्यंत कुशलता से प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिए। इस वेबीनार में देश के विभिन्न कॉलेजों से छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर नितिन, विशाल, रिचा, सिमर एवं माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने सफलतापूर्वक किया। कार्यक्रम के अंत में एम एस आई दिल्ली इकाई के अन्य प्रमुख सदस्य डॉ सुनीता, डॉ लक्षणा एवं डॉ श्वेता ने सभी का आभार व्यक्त किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox