
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका जिला के जाफरपुर थाना पुलिस ने जांच के दौरान दो कुख्यात चोरों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपियों से एक चोरी की मोटरसाइकिल और चोरी के तीन मोबाईल फोन बरामद किये हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी दलबीर 3 व आरोपी नरेश 2 मामलों में शामिल रहा है। पुलिस ने दो मामले सुलझाने का दावा किया है।
डीसीपी द्वारका संतोष कुमार मीणा ने बताया कि एसीपी छावला मनोज मीणा व एसएचओ गिरीश कुमार की अध्यक्षता में हवलदार नीरज कुमार, मनोज कुमार, जसवंत, सिपाही रविंदर और महिला सिपाही नेहा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रावता मोड़ पर जांच कर रहे थे तभी उन्होने मोटरसाईकिल पर सवार दो संदिग्ध लोगों को देखा। टीम ने उन्हे रूकने का इशारा किया तो भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन सतर्क टीम ने बैरिकेड्स लगा कर उन्हे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी सही जवाब नही दे पाये तो पुलिस ने मोटरसाईकिल की जांच की तो वह चोरी की निकली। पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपियों से चोरी के तीन मोबाईल फोन भी बरामद किये। पुलिस ने आरोपियों की पहचान दलबीर उर्फ सोनू पुत्र हंसराज निवासी चोद्रन पान्ना, वीपीओ बादली, जिला झज्जर व नरेश उर्फ टिंकू पुत्र इंदर सिंह निवासी ग्राम बाड़सा, तहसील बादली, जिला झज्जर के रूप में की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पूछताछ में दो वाहन चोरी के मामलों को सुलझाने का दावा किया है।





More Stories
दिल्ली-NCR में वाहन चोरों पर AATS का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; शिव-पार्वती की मूर्ति और नकदी बरामद।
हरियाणा से 1400 किलोमीटर दूर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर बॉलीवुड को हिला डाला, आखिर कौन है सोनीपत का रेहान ?
सोनिया विहार में मनीष यादव हत्याकांड का खुलासा; दो नाबालिग समेत सात पकड़े गए
टैक्सी चालक बने नशे के सौदागर, नाइजीरियाई नागरिक समेत तीन गिरफ्तार
ऑपरेशन विस्टा 1.0: द्वारका पुलिस ने आइवरी कोस्ट के नागरिक को पकड़ा, डिटेंशन सेंटर भेजा