
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नार्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- मजनू का टीला के क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए अपने एक विशेष अभियान के तहत सिविल लाइन्स पुलिस ने एक महिला समेत दो ड्रग पेडलर को 142 ग्राम बढ़िया गुणवत्त वाले स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस बाजार कीमत 14 लाख रूपये के करीब बताई हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला पर पहले से 8 आपराधिक मामले दर्ज है और वह सिविल लाइन्स थाने की बीसी भी है।
इस संबंध में नॉर्थ जिला डीसीपी अंटो अलफोंस ने बताया कि मजनू का टिला पुलिस चौकी के एसआई पंकज ठाकरान, एएसआई गवर्नर, एचसी विनय त्यागी तथा सिपाही राजेश की टीम एसएचओ अजय कुमार व एसीपी प्रदीप कुमार के निर्देश के तहत गश्त कर रही थी तो उन्हे 16 अगस्त की रात को एक व्यक्ति को संदिग्ध हालात में देखा। हालांकि पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने भागने की कोशिश की लेकिन सतर्क पुलिस ने उसे पकड़ लिया और उसकी तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 100 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया। जांच में वह बढिया क्वालिटी की स्मैक निकली। पुलिस ने आरोपी परमजीत, पुत्र गुरदेव सिंह, निवासी मजनू का टिला दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सरस्वती नामक महिला के लिए काम करता है। पुलिस ने उससे मिली जानकारी पर सरस्वती पत्नी अमर सिंह निवासी मजनू का टीला, दिल्ली को भी पकड़ लिया। उसके पास से पुलिस ने 42 ग्राम स्मैक बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला सिविल लाइन्स थाने की बीसी भी है। आरोपी सरस्वती ने खुलासा किया कि वह अपनी बहन कृष्णा उर्फ कल्लो से ड्रग प्राप्त करती थी, जो ड्रग की मुख्य आपूर्तिकर्ता है और पीएस सिविल लाइंस की सक्रिय बीसी है। कृष्णा उर्फ कल्लो को पकड़ने के लिए पुलिस ने उसके ठिकाने पर छापेमारी की लेकिन वह फरार हो गई। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि वो कहां और किसे सप्लाई करते थे इसका पता चल सके।





More Stories
दिल्ली-NCR में वाहन चोरों पर AATS का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; शिव-पार्वती की मूर्ति और नकदी बरामद।
हरियाणा से 1400 किलोमीटर दूर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर बॉलीवुड को हिला डाला, आखिर कौन है सोनीपत का रेहान ?
सोनिया विहार में मनीष यादव हत्याकांड का खुलासा; दो नाबालिग समेत सात पकड़े गए
टैक्सी चालक बने नशे के सौदागर, नाइजीरियाई नागरिक समेत तीन गिरफ्तार
ऑपरेशन विस्टा 1.0: द्वारका पुलिस ने आइवरी कोस्ट के नागरिक को पकड़ा, डिटेंशन सेंटर भेजा