
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नार्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका जिला पुलिस की एएटीएस टीम ने एक कुख्यात अपराधी को वजीराबाद फ्लाईओवर के नीचे से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी स्नैचिंग वाहन चोरी वह सेंधमारी के मामलों में शामिल रहा है और आरोपी नरेला पुलिस थाने का फरार हिस्ट्रीशीटर है तथा अप्रैल 2021 में जमानत पर छुटा था।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसीपी नॉर्थ अंटो अलफोंस ने बताया कि एएटीएस के सिपाही दिनेश को एक गुप्त सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध अपराधी 1 जून को वजीराबाद फ्लाईओवर के पास आएगा। सूचना के आधार पर एसीपी ऑपरेशन जयपाल सिंह ने इंस्पेक्टर हरकेश गाबा के नेतृत्व में एएसआई दिनेश, हवलदार बालकिशन, प्रदीप, मुनेश, सिपाही स्वायम, दीपक और दिनेश की एक टीम बनाई और आरोपी को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी। टीम ने योजना के तहत वजीराबाद फ्लाईओवर के पास अपराधी को पकड़ने के लिए अपना जाल बिछाया। कुछ समय बाद ही उन्हें मजनू का टीला की तरफ से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया जिसको उन्होंने रुकने का इशारा किया। टीम ने जब उस व्यक्ति की जांच की और पूछताछ की तो पता चला कि उक्त व्यक्ति एक कुख्यात अपराधी है जिसकी पहचान पुलिस ने शेख कमरुल पुत्र शेख अकबर निवासी जेजे कॉलोनी, बवाना, नई दिल्ली के रूप में की है। पुलिस ने मोटरसाइकिल की जांच में पाया कि वह कोटला मुबारकपुर क्षेत्र से चोरी की गई है। जब पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से एक फोन भी बरामद हुआ। पुलिस की पूछताछ में आरोपी शेख कमरुल ने बताया कि वह नरेला इंडस्ट्रियल एरिया थाने का भगोड़ा बी सी है और उस पर विभिन्न अपराधों में 19 मामले दर्ज। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का खुलासा हो सके।


More Stories
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस