द्वारका नार्थ पुलिस ने सुलझाया अपरहण वह लूट का मामला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका नार्थ पुलिस ने सुलझाया अपरहण वह लूट का मामला

-पुलिस ने नाबालिग समेत एक आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी से एक अवैध आधुनिक पिस्टल व ब्लैक स्कॉर्पियो की बरामद

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका नॉर्थ पुलिस ने एक सनसनीखेज अपहरण व लूट के मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग समेत दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एक अवैध पिस्टल और वारदात में शामिल काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी को बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का खुलासा हो सके।
                     इस संबंध में द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि 30 मई को द्वारका सेक्टर-12 मेट्रो स्टेशन के पास से अपहरण वह स्नैचिंग की वारदात की सूचना मिली थी जिस पर थाने एसएचओ, आईओ व एसआई वीर सिंह तथा क्रैक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां शिकायतकर्ता नीतीश शर्मा पुत्र गोविंद प्रसाद निवासी साध नगर, पालम कॉलोनी, नई दिल्ली ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ सेक्टर 12 की मार्केट में दवाई व कुछ जरूरी घरेलू सामान लेने आए थे और जब वापस लौट रहे थे तो अचानक से दो लड़कों ने काले रंग की स्कॉर्पियो से उनका पीछा किया और उन्हें बलपूर्वक उठाकर बिजवासन गांव के पास एक फार्म हाउस में ले गए जहां उन्होंने मोबाइल फोन, 5 हजार नगद व सोने की चेन छीन ली और उनके साथ बुरी तरह से मारपीट की गई। इसके बाद उन्होने वहो से बाहर कर दिया और धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो अच्छा नही होगा। पुलिस ने आरोपी की पहचान प्रिंस पुत्र किशनवीर निवासी केसरवानी अपार्टमैंट द्वारका सैक्टर-5 के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि टीम ने आरोपी को एक नाबालिग के साथ उसके अपार्टमैंट से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जब वह सैक्टर-12 मेट्रो स्टेशन पंहुचा तो उसे लगा कि उसकी पिस्टल गिर गई है। इसी दौरान एक स्वीफ्ट कार आई, उन्हे लगा की उसका पिस्टल गिर गया और उन्होने उठा लिया। जिसपर उसने पीछा किया और उन्हें पकड़कर तलाशी ली। लेकिन पिस्टल नही मिला। पुलिस ने आरोपी का पिस्टल बरामद कर लिया है और उसकी स्कार्पियों कार को जब्त कर लिया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox