सीएम केजरीवाल का ऐलान नही लगेगा दिल्ली में लॉकडाउन, मगर एहतियात जरूरी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सीएम केजरीवाल का ऐलान नही लगेगा दिल्ली में लॉकडाउन, मगर एहतियात जरूरी

- दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मामलों के चलते मुख्यमंत्री ने किया एलएनजेपी अस्पताल का दौरा - दिल्ली में लॉकडाउन और वैक्सीन को लेकर बताई जरूरी बात
NM NEws CM Kejeriwal


नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना के बिगड़ते हालात के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल के निरिक्षण के दौरान बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि दिल्ली में कोई लाॅकडाउन नही लगेगा लेकिन एहतियात के तौर पर कुछ पाबंदियों पर अमल जरूर करना होगा। यहां मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और अधिकारियों की टीम भी मौजूद रही। यहां से निकलते वक्त केजरीवाल ने एक बार फिर कोरोना के टीके और लॉकडाउन को लेकर ये बात कही।
                     केजरीवाल से जब राजधानी में वैक्सीन की उपलब्धता के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि अभी हमारे पास सात से दस दिन के लिए वैक्सीन के पर्याप्त डोज हैं। अगर हमें उचित मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध कराई जाए और आयु सीमा हटा दी जाए तो हम पूरी दिल्ली को दो-तीन महीने के अंदर ही टीका लगा सकते हैं। वहीं जब केजरीवाल से बढ़ते कोरोना के मामलों के चलते लॉकडाउन की संभावना को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोई लॉकडाउन नहीं लगेगा। हालांकि उन्होंने इस बात से इनकार नहीं किया कि कुछ नई पाबंदियां जल्द ही लगाई जाएंगी।
                      कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए देश के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान एम्स और एलएनजेपी अस्पताल ने एक बार फिर ओपीडी सेवाओं को बंद कर दिया है। हालांकि मरीज ऑनलाइन ओपीडी पंजीयन के जरिये एम्स में डॉक्टर को दिखा सकते हैं। इसके लिए प्रतिदिन सीमित संख्या होगी। हर विभाग को एक दिन में मरीजों के पंजीयन की संख्या तय करनी होगी। इसके आधार पर रोगियों को एम्स बुलाया जा सकेगा। अब एलएनजेपी अस्पताल में सिर्फ पुराने पंजीकरण वाले रोगियों को ही इलाज मिलेगा। कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए अस्पताल निदेशक ने यह फैसला लिया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox