नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/-दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में बेगमपुर थाने के थानाध्यक्ष जयभगवान को गृहमंत्रालय की ओर से जारी किया गया सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस अवॉर्ड दिया। राजधानी दिल्ली के बेगमपुर थाना को दिल्ली का सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना घोषित किया गया है। किसी एक थाने को गृहमंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष पूर्व-निर्धारित मापदंडों के आधार पर सर्वश्रेष्ठ तय किया जाता है।
दिल्ली पुलिस प्रवक्ता कार्यालय के अनुसार किसी थाने को सर्वश्रेष्ठ घोषित करने के लिए मापदंड वर्ष 2015 में गुजरात में आयोजित हुए डीजी सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देशों के आधार पर विकसित किए गए थे। पुलिस के कामकाज को प्रोत्साहित करने और पुलिस में आपस में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा लाने के उद्देश्य से ये अवार्ड देने की परंपरा शुरू की गई थी।
सर्वश्रेष्ठ थाना घोषित करने के लिए सर्वेक्षण टीम द्वारा थाना इलाके के लोगों की प्रतिक्रिया, पिकेट जांच और जमीनी हकीकत को जाना जाता है। सीसीटीएनएस के जरिए दर्ज पुलिस स्टेशन के रिकार्ड का विश्लेषण, मालखाना, थाने में आने वाले पीड़ितों की सुविधाएं, वेटिंग एरिया, शौचालय, पेयजल, बैरक, महिला पुलिसकर्मियों के कमरे और सुरक्षा समेत अन्य मानकों को निरीक्षण करके किया जाता है। इन्हीं आधार पर बेगमपुर थाने को सर्वश्रेष्ठ थाना घोषित किया गया था। बेगमपुर थाने को सर्वश्रेष्ठ थाना घोषित करने के लिए नेबरहुड वॉच स्कीम के तहत आरडब्लूए के साथ नियमित बातचीत, वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत, सीसीटीवी कैमरे, उच्च गुणवत्ता वाला कार्य वातावरण, स्वच्छ बैरक व शौचालय, पुलिसकर्मियों के लिए साप्ताहिक आराम और हौसला अफजाई को भी देखा गया था।


More Stories
एटीएम से पैसे उड़ाने वाले ‘स्टील प्लेट’ गैंग का हुआ पर्दाफाश, द्वारका पुलिस के हाथ लगे दो शातिर बदमाश!
”छावला पुलिस ने 22 किलो गांजे के साथ एक ड्रग सप्लायर को किया गिरफ्तार”
3 साल पुराने मामले में फरार आरोपी को तिलक नगर पार्किंग से किया गिरफ्तार!
”बुराड़ी इलाके में चोरी, ड्रग एडिक्ट को गिरफ्तार करने में दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी”
डीएवी पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने लिया रेन डांस का मजा
डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मदर्स डे पर की दिल छूने वाली गतिविधि