सोच समझ कर करें टमाटर का सेवन, खाने से पहले ध्यान देना जरूरी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सोच समझ कर करें टमाटर का सेवन, खाने से पहले ध्यान देना जरूरी

-टमाटर के अत्यधिक सेवन का हो सकता है स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/स्वास्थ्य डेस्क/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/-हमारी हर सब्जी व सलाद में जायका बढ़ाने वाला टमाटर हमारे लिए नुकसानदेह भी साबित हो सकता है यह किसी ने सोचा नही होगा। जी हां, लेकिन ये सत्य है कि टमाटर का अत्यधिक सेवन हमारे लिए खतरनाक हो सकता है। आज तक आपने भोजन का स्वाद बढ़ाने से लेकर चेहरे की खूबसूरती निखारने तक में टमाटर के प्रयोग के बारे में तो पढ़ व सुना ही होगा लेकिन यह हमारे लिए खतरनाक भी हो सकता है इसका खुलासा भी अब हो गया है। विशेषज्ञों ने एक शोध में पाया है कि टमाटर का अत्यधिक सेवन हमारे लिए काफर नुकसान देह साबित हो सकता है। अतः हमे इसका प्रयोग सोच समझ कर करना होगा।
                      भारतीय रसोई की तो टमाटर के बिना कल्पना भी नहीं की जा सकती है। यहां लोग सब्जी-सलाद ही नहीं कई रोगों के इलाज के लिए भी टमाटर का सेवन करना पसंद करते हैं। हेल्थ पर हुए कई शोध के मुताबिक टमाटर कैंसर से बचाव करने के साथ, रक्तचाप को नियंत्रण रखने और आंखों की रोशनी में सुधार करने का भी काम कर सकता है। बावजूद इसके क्या आप जानते हैं अत्यधिक मात्रा में टमाटर खाने से आपके शरीर में ये खतरनाक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।

अत्यधिक मात्रा में टमाटर खाने के साइड इफेक्ट्स-

एसिडिटी-
टमाटर अम्लीय होते हैं। अधिक मात्रा में इनका सेवन करने से यह गैस्ट्रिक एसिड का कारण बन सकता है। यदि आपको पाचन की समस्या है तो इसका सेवन सीमित मात्रा में करें।

एलर्जी
कई लोगों को टमाटर से एलर्जी होती है। ऐसे लोग मुंह, जीभ और चेहरे की सूजन के साथ छींकने और गले में संक्रमण का अनुभव भी कर सकते हैं। जिन लोगों को  टमाटर से एलर्जी हो उन्हें इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

जोड़ों का दर्द-
जरूरत से ज्यादा टमाटर खाने पर व्यक्ति को जोड़ों में सूजन और दर्द की शिकायत हो सकती है।

किडनी से जुड़ी दिक्कतें-
अमेरिका के स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग के अनुसार, जो लोग पहले से ही किडनी रोग से पीड़ित हैं उन्हें अपने आहार में पोटैशियम के सेवन सीमित करना चाहिए। टमाटर में पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा टमाटर का सेवन करने पर उसके बीज किडनी में पहुंचकर पथरी यानि स्टोन का निर्माण करते हैं।

शरीर की दुर्गन्ध का कारण-
टमाटर में मौजूद टरपीन्स नामक तत्व आपकी शारीरिक दुर्गन्ध का कारण बन सकता है। पाचन के दौरान इसका विघटन, शरीर की दुर्गन्ध पैदा करता है।
                   फिर भी इस खबर को पढ़कर किसी भी तरह के उपयोग या प्रयोग को करने से पहले आप अपने चिकित्सक से जरूर सलाह कर ले। हमारा उद्देश्य आपको टमाटर खाने से रोकने का नही अपितू कुछ तथ्य परक जानकारी उपलब्ध कराना मात्र है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox