नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/जम्मू/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- जम्मू कश्मीर में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों से निपटने के लिए अब जम्मू पुलिस एक्शन में है। जम्मू पुलिस ने शहर में कोरोना से बचने के लिए बनाए गए नियमों को तोड़ने वालों का चालान काटने का अभियान छेड़ दिया है। पूरे देश की तरह ही जम्मू कश्मीर में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे है।
कोरोना की महामारी को फैलने से रोकने के लिए प्रशासन पहले ही 12वीं तक के स्कूल बंद करने के आदेश जारी कर चुका है। इसके बाद अब जम्मू पुलिस ने शहर में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए शहर भर में चालान काटने तेज कर दिए है। जम्मू पुलिस शहर में बिना मास्क पहने लोगों का 500 रुपए का चालान काट रही है। पुलिस उन वाहनों पर भी नजर रखे हुए है। जिन वाहनों में लोग बिना मास्क के बैठे हुए होते हैं। जम्मू पुलिस की माने तो इस अभियान को शहर के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ चलाया जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस लोगों को कोरोना के खतरे से भी अवगत करवा रही है। पुलिस की माने तो यह चालान लोगो में कोरोना के प्रति लापरवाही बरतने के लिए कटे जा रहे है, ताकि लोग इस महामारी के प्रति सजग रहे।
वहीं, लोग भी पुलिस की इस कार्यवाही का स्वागत कर रहे हैं। जम्मू में मेडिकल की दुकान कर रहे प्रेम शर्मा के मुताबिक कोरोना का दूसरा चरण तेजी से बढ़ रहा है और लोग इस महामारी को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं। उनके मुताबिक 500 रुपए चालान काटने की पुलिस की इस पहल से लोगो में कोरोना के प्रति लापरवाही न बरतने की शिक्षा देगा।


More Stories
SIR अभियान पर निर्वाचन आयोग सख्त, जिलाधिकारियों को दिए निर्देश
E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का केंद्र पर हमला!
द्वारका सेक्टर-9 में चलती डीटीसी बस में लगी भीषण आग
नजफगढ़ में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, तस्कर गिरफ्तार
ऑपरेशन ‘चक्र’ में दिल्ली पुलिस की बड़ी सफलता, 25 वाहन चोर गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, ₹70 करोड़ के साइबर ठगी नेटवर्क का भंडाफोड़