नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- शनिवार को उत्तरी निगम के कस्तूरबा गांधी अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों ने अस्पताल परिसर में हड़ताल की। इस अवसर पर अस्पताल की रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर सुनील कुमार ने बताया कि उन्हें जनवरी से वेतन नहीं मिला। बार-बार अपील करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसकी वजह से उनके पास हड़ताल के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है।
उन्होंने कहा कि कोरोना काल से डाक्टर नियमित रूप से अपनी ड्यूटी कर रहे है लेकिन पिछले एक साल से उन्हे वेतन को लेकर परेशानी हो रही है। हर बार वेतन लेने के लिए डॉक्टरों को इसी प्रकार हड़ताल करनी पड़ती है। शनिवार को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक डॉक्टर अस्पताल के ओपीडी ब्लॉक के बाहर प्रदर्शन करते रहे। इस दौरान उन्होंने निगम व अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नरेबाजी भी की। हालांकि डॉक्टरों के प्रदर्शन के कारण अस्पताल में इलाज के लिए आए मरीजों को परेशानी हुई। लेकिन डाक्टरों का कहना है कि जब तक वेतन नही मिलेगा तब तक हड़ताल इसी तरह जारी रहेगी।


More Stories
पानीपत के एक दिव्यांग बच्चे के लिए खुशखबरी, हरियाणा सरकार देगी बायोनिक कृत्रिम अंग!
”ऑपरेशन मिलाप के तहत द्वारका पुलिस ने तीन लापता बच्चों को सुरक्षित परिवार से मिलाया”
मोबाइल स्नैचिंग और वाहन चोरी करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार
चोरी के मामले में फरार भगोड़ा आरोपी द्वारका पुलिस के हत्थे चढ़ा
हथियार मामले का घोषित अपराधी द्वारका पुलिस के हत्थे चढ़ा!
”द्वारका पुलिस ने शातिर वाहन चोर को दबोचा, चोरी के तीन दोपहिया वाहन बरामद”