अब ट्विटर भी बनेगा कमाई का जरिया, कंपनी ने लॉन्च किया नया फीचर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अब ट्विटर भी बनेगा कमाई का जरिया, कंपनी ने लॉन्च किया नया फीचर

-यूजर्स को अपने फॉलोअर्स को अतिरिक्त कंटेंट दिखाने और समूह आधारित विशेष कंटेंट बनाने की मिलेगी सुविधा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- ट्विटर भी अब यू-ट्यब व फेसबुक व इंस्टाग्राम की राह पर चल पड़ा है। यानी अब आप ट्व्टिर अकांउट्स से भी कमाई कर सकेंगे। यदि आप भी माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर इस्तेमाल करते हैं और आपके पास अच्छे-खासे फॉलोअर्स से कमाई कर सकते हैं। ट्विटर ने दो नए फीचर का एलान किया है जिसमें यूजर्स को अपने फॉलोअर्स को अतिरिक्त कंटेंट दिखाने और समूह आधारित विशेष कंटेंट बनाने और समूह में शामिल करने की सुविधा मिलेगी।
ट्विटर में दिखने वाले ये दो बदलाव, उन मॉडल पर भी फिट बैठेंगे जो दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खासे सफल और लोकप्रिय हैं। इसमें से एक होगा सुपर फॉलो पेमेंट फीचर जिसमें ट्विटर यूजर्स अपने फॉलोअर्स को अतिरिक्त कंटेंट दिखाने के लिए पैसे ले सकेंगे। इसमें बोनस ट्वीट, कम्युनिटी ग्रुप तक पहुंच, न्यूजलेटर की सदस्यता आदि शामिल हैं। ट्विटर ने कहा है कि जिन यूजर्स के पास अच्छे खासे फॉलोअर्स हैं, वे सुपर फॉलो फीचर के तहत अपने यूजर्स से स्पेशल कंटेंट के लिए हर महीने 4.99 डॉलर यानी करीब 364 रुपये ले सकते हैं। यानी आपके फॉलोअर्स को आपके स्पेशल कंटेंट देखने और न्यूजलेटर पाने के लिए हर महीने 364 रुपये का भुगतान करना होगा। नए फीचर के साथ ट्विटर यूट्यूब और इंस्टाग्राम की कैटेगरी में आ गया है। बता दें कि यूट्यूब में भी डाउनलोडिंग और स्पेशल कंटेंट के लिए सब्सक्रिप्शन की सुविधा है।
ट्विटर के इस फीचर का फायदा कंटेंट क्रिएटर्स को काफी होगा। यूट्यूब के अलावा उन्हें कमाई का दूसरा जरिया मिल जाएगा। इस कमाई में ट्विटर भी अपनी हिस्सेदारी रखेगा, हालांकि उसने खुलासा नहीं किया है कि उसकी हिस्सेदारी कितनी होगी। कंपनी का मानना है कि सब्सक्रिप्शन फीचर से उसके राजस्व में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही ट्विटर ने कम्युनिटी नाम से नए फीचर की घोषणा की है जो काफी हद तक फेसबुक ग्रुप की तरह होगा। लोग अपनी पसंद के अनुसार ग्रुप बना सकेंगे और इसमें शामिल हो सकेंगे। ट्विटर इन्हें इनकी पसंद के अनुसार इन विषयों पर और ट्वीट दिखाएगा। फेसबुक में ग्रुप बेहद सफल रहा है, हालांकि इसमें मॉडरेशन की काफी दिक्कतें भी आई हैं। ये कब तक लॉन्च हो जाएंगे अभी इसका खुलासा नहीं किया गया है। ट्विटर ने विश्लेषकों और निवेशकों को दिए एक प्रेजेंटेशन में इसे वाट्स नेक्स्ट के दौर पर प्रदर्शित किया है। 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox