बाढ़सा एम्स में कैंसर रोगियों के लिए निःशुल्क ई-रिक्शा का परिचालन शुरू

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बाढ़सा एम्स में कैंसर रोगियों के लिए निःशुल्क ई-रिक्शा का परिचालन शुरू

-मानव कल्याण सेवा समिति ने एम्स बाढ़सा के कैंसर रोगियों को दिया ई-रिक्शा का तोहफा -मानव कल्याण सेवा समिति न्यास का एक और सपना हुआ साकार

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- मानव सेवा कल्याण समिति ने झज्जर के बाढ़सा क्षेत्र में स्थित एम्स के कैंसर पीड़ितो की परेशानी को देखते हुए एक नायाब तोहफा दिया है। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष योगेश शर्मा व बाढ़सा चैकी की पुलिस इंचार्ज किरण देवी रिबन काटकर ई-रिक्शा परिचालन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि अस्पताल के मुख्य द्वार से ओपीडी तक जाने में कैंसर पीड़ितों की परेशानी को देखते हुए अस्पताल परिसर में ई-रिक्शा का संचालन शुरू किया गया है। अस्पताल प्रबंधन व लोगों ने इस कार्य के लिए समिति का आभार प्रकट किया है।
पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम साहब ने कहा था कि दिवा स्वपन हर इंसान को जरूर देखना चाहिए, जब तक आप सपने नही देखेंगे तब तक वे साकार नहीं होंगे। इसी को चरित्रार्थ करते हुए मानव कल्याण सेवा समिति न्यास के संस्थापक एवं पदाधिकारियों ने अनेक दिवा स्वप्न देखें और उन्हें साकार भी करते आ रहे हैं। 18 जनवरी को बाढ़सा स्थित एम्स अस्पताल में पीड़ितों को अस्पताल के मुख्य द्वार से अस्पताल परिसर तक लगभग 250 मीटर की दूरी तक आने-जाने की सुविधा को देखते हुए ई-रिक्शा का निशुल्क परिचालन आरंभ किया गया। रिक्शा परिचालन का शुभारंभ चैकी इंचार्ज किरण देवी द्वारा रिबन काटकर किया गया। रिक्शा परिचालन में महिंद्रा अदलखा एवं उनके सहयोगियों का सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम में योगेश शर्मा संस्थापकश् विनोद बंसल पूर्व शिक्षाविदश् स्थानीय शिव मंदिर के महाराज अरुण प्रकाश शास्त्री जी के साथ-साथ वरिष्ठ पत्रकार तथा स्थानीय नेता एवं गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox