
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- वसुंधरा एंक्लेव स्थित शहीद राजगुरू कॉलेज आफ अप्लाइड साइंसेज फॉर विमेन, दिल्ली विश्वविद्यालय के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष में कराई गई भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कालेज की प्राचार्य डॉ पायल मागो ने छात्राओं को प्रेरित किया। वहीं विभाग प्रमुख डॉक्टर रेखा मेहरोत्रा ने कार्यक्रम के अतिथि एवं निर्णायक मंडल के सदस्य श्री ऋतुराज और डा.नुपुर का स्वागत किया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में मीम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें डॉ मनीषा एवं आरती ने निर्णायक मंडल की भूमिका अदा की। इस भाषण प्रतियोगिता में छात्रा प्रतिष्ठा, श्वेता और काजल को पुरस्कृत किया गया। वहीं मीम प्रतियोगिता में निष्ठा एवं विधि माइक्रोबायोलॉजी विभाग की छात्रा विजयी रही। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर यामिनी, डॉ नितिन, मुस्कान, अरुणिमा, लता एवं भावना की अध्यक्षता में कुशलता पूर्वक आयांजित किया गया। कार्यक्रम के अंत में विभाग के अन्य सदस्य डॉ कोहिनूर, डॉ रिचा एवं डॉ आरती ने सभी का आभार व्यक्त किया।





More Stories
दिल्ली में अंतरराज्यीय ट्रक चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
BJP में शामिल होंगे सपा के तीन विधायक
तीन दिन, तीन ठिकाने… आज फिर मार्च करेगा विपक्ष
जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों के मामले में मानवाधिकार आयोग सख्त
छतरपुर में कथित भू-माफिया और अवैध प्लॉटिंग का मुद्दा गरमाया
दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशनों पर बंद हो सकते हैं एंट्री-एग्जिट गेट, पुलिस ने DMRC को लिखा पत्र