
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/कालागढ़/वेदपाल सिंह/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कार्बेट नेशनल पार्क के कालागढ़ टाईगर रिजर्व में एक दुर्लभ प्रजाति का सांप मिला है। हालांकि इस प्रजाति को लुप्त प्रायः माना जा रहा था लेकिन इस सर्प के मिलने से वन विभाग की इस प्रजाति को लेकर उम्मीदे बढ़ गई हैं। वन विभाग ने सर्प मित्र के सहयोग से सांप को रेसक्यू कर घंने जंगल में छोड़ दिया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए वन आरक्षी विपिन कुमार ने बताया कि वन विभाग को एक दुर्लभ प्रजाति के सर्प मिलने की सूचना मिली थी जो वन विभाग के कर्मचारियों की रसोई में पाया गया था। जानकारी के मुताबिक कालागढ़ टाईगर रिजर्व की सोनानदी वन रेंज के वन आरक्षी की रसोई में दुर्लभ प्रजाति के कापर हेडेड ट्री नकेट सांप के होने की सूचना पर वन मित्र दीपक कुमार ने मौके पर पहुंच कर कड़ी मेहनत के बाद सांप को रेस्क्यू किया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में वन विभाग के वन आरक्षी विपिन कुमार, प्रशांत कुमार, जगत सिंह, जितेंद्र कुमार बिष्ट ने भी सहयोग किया। सांप को पकड़ने के बाद उसे घने जंगलों में छोड़ दिया गया।





More Stories
लोक कल्याण समिति, प्रतीतनगर द्वारा पंचम श्री रामलीला महोत्सव का भूमि एवं ध्वजा पूजन के साथ शुभारंभ
ऋषिकेश एम्स में “पाइरेक्सिया” का उद्घाटन हरिद्वार सांसद
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी में दिन में राम-केवट संवाद और भरत मिलाप की भावुक लीला, रात्रि में मारीच-सुबाहु वध एवं अहिल्या उद्धार का मंचन किया गया
शराबियों की बारात लेकर फिर थाने पहुँची देहरादून पुलिस
त्योहारों व परीक्षाओं को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, सीमा पर सुरक्षा बढ़ाई गई
शिव धनुष टूटते ही ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से गूंजा लाल किला मैदान, धूमधाम से हुआ सीता स्वयंवर