
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- प्रदर्शनकारी किसानों के समर्थन में दिल्ली के ऑटो और टैक्सी चालक हड़ताल पर नहीं जाएंगे। दिल्ली ऑटो रिक्शा यूनियन और दिल्ली प्रदेश टैक्सी यूनियन ने मंगलवार को कहा कि पहले ही कोविड महामारी से जूझ रहे हैं और उनका काम काफी प्रभावित हुआ है। हालांकि यूनियनों के प्रतिनिधियों का कहना है कि देश के अन्य वर्गों के साथ किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हैं, लेकिन हड़ताल नहीं करेंगे।
दिल्ली ऑटो रिक्शा यूनियन के महासचिव राजेन्द्र सोनी ने कहा कि कुछ यूनियन इस मामले को दूसरा मोड़ देने की कोशिश कर रही हैं ताकि इस मुद्दे को राजनीतिक बनाया जा सके। लेकिन किसान अपने अधिकारों की बात करने आए हैं। पहले ही कोविड महामारी काल में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में ऑटो, टैक्सी और रिक्शा चालकों का कर्तव्य है कि दिल्ली वासियों को भी सुविधाएं मिलें।
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में काम धंधे बंद होने की वजह से ऑटो, टैक्सी और रिक्शा चालकों की आर्थिक तंगी इतनी बढ़ चुकी है, अब हड़ताल करने से उनके लिए किश्त चुकाना भी मुश्किल हो जाएगा। हड़ताल से हालात और खराब होंगे और आम लोगों की परेशानी भी बढ़ेगी।





More Stories
दिल्ली के 250 वार्डों में महिलाओं के लिए बनेंगे ‘पिंक पार्क’, क्या है MCD का प्लान और क्या होंगी सुविधाएं?
द्वारका कोर्ट से सुनवाई से बच रहा घोषित अपराधी हरियाणा के झज्जर से गिरफ्तार,
मेरठ का शराब तस्कर ऋषिकेश में गिरफ्तार, फर्जी डिफेंस लेवल लगाकर बेचने जा रहा था
ऋषिकेश एम्स में “पाइरेक्सिया” का उद्घाटन हरिद्वार सांसद
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी में दिन में राम-केवट संवाद और भरत मिलाप की भावुक लीला, रात्रि में मारीच-सुबाहु वध एवं अहिल्या उद्धार का मंचन किया गया
शराबियों की बारात लेकर फिर थाने पहुँची देहरादून पुलिस