दिल्ली ऑटो-टैक्सी वालों ने किसानों को दिया समर्थन, मगर नहीं करेंगे हड़ताल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली ऑटो-टैक्सी वालों ने किसानों को दिया समर्थन, मगर नहीं करेंगे हड़ताल

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- प्रदर्शनकारी किसानों के समर्थन में दिल्ली के ऑटो और टैक्सी चालक हड़ताल पर नहीं जाएंगे। दिल्ली ऑटो रिक्शा यूनियन और दिल्ली प्रदेश टैक्सी यूनियन ने मंगलवार को कहा कि पहले ही कोविड महामारी से जूझ रहे हैं और उनका काम काफी प्रभावित हुआ है। हालांकि यूनियनों के प्रतिनिधियों का कहना है कि देश के अन्य वर्गों के साथ किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हैं, लेकिन हड़ताल नहीं करेंगे।
दिल्ली ऑटो रिक्शा यूनियन के महासचिव राजेन्द्र सोनी ने कहा कि कुछ यूनियन इस मामले को दूसरा मोड़ देने की कोशिश कर रही हैं ताकि इस मुद्दे को राजनीतिक बनाया जा सके। लेकिन किसान अपने अधिकारों की बात करने आए हैं। पहले ही कोविड महामारी काल में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में ऑटो, टैक्सी और रिक्शा चालकों का कर्तव्य है कि दिल्ली वासियों को भी सुविधाएं मिलें। 
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में काम धंधे बंद होने की वजह से ऑटो, टैक्सी और रिक्शा चालकों की आर्थिक तंगी इतनी बढ़ चुकी है, अब हड़ताल करने से उनके लिए किश्त चुकाना भी मुश्किल हो जाएगा। हड़ताल से हालात और खराब होंगे और आम लोगों की परेशानी भी बढ़ेगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox