नजफगढ़ पुलिस ने पकड़ी 11 पेटी अवैध शराब

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ पुलिस ने पकड़ी 11 पेटी अवैध शराब

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ पुलिस जोन के तहत नजफगढ़ व बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 11 पेटी व 104 पव्वे अवैध शराब के पकड़े है। इन मामलों में पुलिस ने एक पुरूष व एक महिला सप्लायर्स को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि अलर्ट पुलिस ने गश्त के दौरान दो अलग-अलग मामलों में अवैध शराब के सप्लायरों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। नजफगढ़ पुलिस के एएसआई अशोक कुमार व सिपाही सुमित ने बहादुरगढ़ रोड़ पर गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना मिली ािी की सिदीपुर लोवा की तरफ से एक मारूती 800 कार में अवैध शराब सप्लाई के लिए लाई जा रही है। जिसपर एसएचओ सुनील कुमार व एसीपी जोगेन्द्र सिंह जून ने गश्ती टीम को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जिसपर टीम ने सिल्वर मारूती कार को रोक कर उसकी जांच की तो उसमें 11 पेटी अवैध हरियाणा की शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी चंचल पुत्र औमप्रकाश निवासी सिदीपुर लोवा बहादुरगढ़ को पकड़ लिया है। अरोपी ने बताया कि वह टीकरी बार्डर से शराब उठाता है और जहां मांग होती है वहां सप्लाई कर देता है। पुलिस को जांच में पता चला की कार किसी निगम सन्नी निवासी द्वारका फेस-1 नजफगढ़ के नाम पर है।
वहीं दूसरे मामले में बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस के हवलदार दीपक, सिपाही जसवन्त व महिला सिपाही पूनम ने इंदिरा मार्केट से एक महिला तस्कर निर्मला पत्नी अशोक निवासी इंदिरा मार्केट नजदीक अनाज मंडी को एक प्लास्टिक बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में जाते देखा तो उसे रूकने का इशारा किया लेकिन पुलिस की काल के बाद महिला तेजी से चलने लगी जिसपर पुलिस ने उसे पकड़ लिया और जब बैग की जांच की तो उसने 104 पव्वे अवैध शराब बरामद हुई पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox