मोहन गार्डन पुलिस ने पकड़े दो चोर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मोहन गार्डन पुलिस ने पकड़े दो चोर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका जिला के तहत मोहन गार्डन पुलिस ने गश्त के दौरान दो चोरों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की रिक्शा बरामद कर ली है तथा साथ ही एक टीएसआर भी जब्त किया है जिसे वह चोरी के लिए इस्तेमाल करते थे।
द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि सिपाही हेतराम व होम गार्डस सिपाही संजय आर-ब्लाॅक मोहन गार्डन में गश्त कर रहे थे तभी उन्हे एक टीएसआर आता दिखाई दिया जिसके पीछे एक रिक्शा बंधी हुई थी लेकिन इसी बीच टीएसआर के पीछे एक आदमी भी पकड़ों-पकड़ों की आवाज लगाता हुआ भागा आ रहा था। जिसपर पुलिस ने टीएसआर को रोक लिया तो पता चला की उक्त लोग रिक्शा चुरा कर भाग रहे थे। पुलिस ने शिकायतकर्ता विजय प्रकाश पुत्र हरीनाथ निवासी विक्रान्त चैक मोहन गार्डन की शिकायत पर आरोपी विपिन सीकरी उर्फ बंटी पुत्र कृष्ण लाल निवासी गुरूद्वारा रोड़ मोहन गार्डन व चंदरकांत उर्फ चांद पुत्र घेरूलाल निवासी श्यामविहार ख्याला दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला की आरोपी विपिन सीकरी के खिलाफ पहले से ही पांच मामले दर्ज है। पुलिस दोनो आरोपियो से पूछताछ कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox