
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/प्रदीप यादव/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/-कोविड़ 19 महामारी के दौरान अपनी जनसेवा के द्वारा सबका दिल जीतने वाली टीम सिविल डिफेंस गुरुग्राम का दो दिवसीय ट्रेनिंग कार्यक्रम राजकीय उच्चतर विद्यालय (बाल), गुरुग्राम में शुरू हुआ।
इस ट्रेनिंग कार्यक्रम में सदस्यों को सिविल डिफेंस की अवधारणा, इसके वैश्विक व राष्ट्रीय स्तर पर किये गए कार्यो, योगदान व भूमिका, सम्बन्धित विधिक व संस्थागत फ्रेमवर्क के सैद्धान्तिक पक्षो से टीम को अवगत कराया जाएगा। वहीं सिविल डिफेंस के आपदा प्रबंधन में दी गयी भूमिका से सम्बंधित तकनीकी व व्यवहारिक पक्ष से सम्बंधित ट्रेनिंग दी जाएगी।
यहां यह भी गौरतलब है कि पूरे हरियाणा में सिविल डिफेंस, गुरुग्राम एकमात्र ऐसी टीम है जिसने कोविड़ 19 महामारी के दौरान अदम्य साहस व सेवाभाव का परिचय देते हुए गुरुग्राम में राशन वितरण, प्रवासी मजदूरों की घर वापसी, अस्पतालों व क्वारन्टीन में रह रहे लोगो तक आवश्यक सामग्री पहुचाने, कन्टेनमेंट जोन में आवश्यक व्यवस्था में प्रशासन को सहयोग करने, मास्क वितरण, कोविड़ 19 बाबत जागरूकता जैसी अनेकों गतिविधियों को संपादित किया था। साथ ही आगजनी, मानसून में यातायात प्रबंधन, खोज व बचाव व खतरनाक बिल्डिंग्स के निस्तारण में सहयोग किया। यह टीम वर्तमान में नगर निगम गुरुग्राम को जी आर ए पी की पालना को सुनिश्चित करने के लिए फील्ड से रिपोर्टिंग का काम कर रही है।
उपायुक्त गुरुग्राम अपनी इस टीम के द्वारा किये गए सेवा कार्यो की प्रशंसा विभिन्न अवसरों पर कर चुके हैं और उनके निर्देशन में टीम को अधिक सक्षम व प्रभावी बनाने हेतु यह प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। दिल्ली सिविल डिफेंस का आपदा प्रबंधन में काफी व्यापक अनुभव है और चूंकि दोनों टीमें राजधानी क्षेत्र में कार्यरत है। अतः दोनों टीमों के अवसर व चुनौतियों में काफी समानता है और इस प्रकार कर कार्यक्रम एक दूसरे से सीखने, अनुभव साझा करने और आपदा के समय दोनों एक दूसरी की पूरक के रूप में काम कर सकती है, बाबत नियोजन व कार्यनीति बनाने में मदद करते है।





More Stories
दिल्ली के 250 वार्डों में महिलाओं के लिए बनेंगे ‘पिंक पार्क’, क्या है MCD का प्लान और क्या होंगी सुविधाएं?
द्वारका कोर्ट से सुनवाई से बच रहा घोषित अपराधी हरियाणा के झज्जर से गिरफ्तार,
मेरठ का शराब तस्कर ऋषिकेश में गिरफ्तार, फर्जी डिफेंस लेवल लगाकर बेचने जा रहा था
ऋषिकेश एम्स में “पाइरेक्सिया” का उद्घाटन हरिद्वार सांसद
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी में दिन में राम-केवट संवाद और भरत मिलाप की भावुक लीला, रात्रि में मारीच-सुबाहु वध एवं अहिल्या उद्धार का मंचन किया गया
शराबियों की बारात लेकर फिर थाने पहुँची देहरादून पुलिस