मास्क न पहनने वालों पर गुरुग्राम पुलिस की सख्ती

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मास्क न पहनने वालों पर गुरुग्राम पुलिस की सख्ती

DJL20ªFe¹FìAFS-6E IZYIZY SF½F, ´F¼d»FÀF AF¹F¼öY

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/प्रदीप यादव/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- मास्क पहनकर न चलने वालों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस की सख्ती जारी है। प्रतिदिन सैकड़ों चालान किए जा रहे हैं। पिछले एक महीने के दौरान 22,817 चालान किए गए। चालान करने के साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। साथ ही मास्क भी वितरित करने का काम किया जा रहा है।
पुलिस आयुक्त केके राव ने सभी थाना पुलिस से लेकर क्राइम ब्रांच की टीमों को निर्देश दे रखा है कि कोविड-19 के निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। साथ ही लोगों को जागरूक भी करें। निर्देशानुसार जहां सभी थाना पुलिस मास्क न पहने वालों के खिलाफ अभियान चला रही है वहीं इलाके के प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठक कर रही है। उनसे कहा जा रहा है कि वे अपने इलाके के लोगों को कोविड-19 के बारे में बताएं। लोगों को बताएं कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनना आवश्यक है। शारीरिक दूरी का पालन करना आवश्यक है। जिले में अब तक 89,582 चालान किए जा चुके हैं। इनसे 4,47,91,000 रुपये बतौर जुर्माना वसूल किया जा चुका है। पुलिस आयुक्त केके राव ने लोगों से अपील की है कि वे कोरोना संक्रमण को लेकर लापरवाही न बरतें। लापरवाही बरतने से वे खुद परेशान होंगे ही उनके परिवार के लोग ही नहीं बल्कि जानकार भी परेशान होंगे। किसी भी हाल में बिना मास्क पहने घर से बाहर न निकलें। शारीरिक दूरी का पालन करें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox