
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- डाबड़ी पुलिस ने पटाखों के स्टाॅेक व बिक्री को लेकर क्षेत्र में चैकसी बढ़ा दी है जिसके चलते शनिवार को डाबड़ी पुलिस ने पटाखा धारकों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए 34.600 किलो पटाखों के साथ एक आरोपी को पकड़ा है। पुलिस का कहना है कि दिल्ली में सरकार ने पटाखोें के स्टाॅेक व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया जिसके तहत पुलिस कार्यवाही कर रही है।
द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि बुराड़ी में एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपी राकेश बंसल पुत्र ओमप्रकाश बंसल निवासी राजापुरी को 34.600 किलोग्राम विस्फोटक के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दिल्ली को प्रदुषण से बचाने के लिए सरकार ने पटाखों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। जिसकारण पुलिस भी अब क्षेत्र में पूरी तरह से नजर रख रही है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि ज्यादा पैसा कमाने के लिए वह पटाखें बेच रहा था।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”