कश्मीरी गेट थाना पुलिस ने किया एक सेंधमार व वाहन चोर को गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कश्मीरी गेट थाना पुलिस ने किया एक सेंधमार व वाहन चोर को गिरफ्तार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नार्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नाॅर्थ जिला के तहत कश्मीरी गेट थाना पुलिस ने एक कुख्यात सेंधमार व वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पहले भी 8 मामलों में शामिल रहा है। पुलिस ने आरोपी से एक चोरी की मोटरसाइकिल व एक टच फोन बरामद किया है।
इस संबंध में नाॅर्थ जिला डीसीपी अंटो अलफोंस ने बताया कि कश्मीरी गेट थाना पुलिस को एक सूचना मिली थी कि कोई अपराधी कश्मीरी गेट आईएसबीटी पर लोगों का सामान चुरा रहा है। एसएचओ धर्मेंन्द्र कुमार ने इस सूचना पर एसआई संदीप यादव, एएसआई बाल हुसैन, हवलदार श्रीपाल व सिपाही मनीष को आरोपी को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी। टीम ने अपना काम शुरू करते हुए आईएसबीटी पर यात्री बनकर तैनात हुए और आरोपी की तलाश शुरू की। टीम ने बार-बार अपनी पोजिशन बदली और हर व्यक्ति पर नजर रखी। तभी उनकी नजर एक व्यक्ति पर पड़ी जो लोगों से पैसे की जरूरत बताकर फोन बेचने की कोशिश कर रहा था और अपने आपकों बिहार का निवासी बता रहा था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की और फोन की जानकारी निकाली तो वह फोन कश्मीरी गेट क्षेत्र से ही चोरी का निकला और बाईक भी चोरी की निकली। पुलिस ने तुरंत आरोपी सबीर उर्फ तेली पुत्र नसीबु मलिक निवासी कुमहार वाली गली शहीद नगर नियर पसोंडा गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला की आरोपी पर चोरी, लूटपाट व सेंधमारी के करीब 8 मामले पहले से दर्ज है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox