सब की भागीदारी से दूर होगा कोरोना संक्रमण -डीएम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सब की भागीदारी से दूर होगा कोरोना संक्रमण -डीएम

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना से बचाव संभव है, लेकिन हमें जागरूक रहना होगा। यदि हम कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनते है, बार बार हाथ धोते है, सामाजिक दूरी बनाते है और सभी नियमों का पालन करते है तो कोरोना से डरने की जरूरत नहीं। यह बात साउथ वेस्ट जिले के डीएम डॉ. नवीन अग्रवाल ने कही।
गुरुवार को डीएम डॉ. नवीन अग्रवाल व एडीएम राकेश दहिया ने साउथ वेस्ट जिला मुख्यालय से कोविड अवेयरनेस वाहन को रवाना किया। इस दौरान एसडीएम हेडक्वार्टर अरूण कुमार, एसडीएम कापसहेड़ा मुकेश राजोरा, एसडीएम द्वारका पंकज रॉय, एसडीएम अनुपमा चक्रवर्ती, दिल्ली आपदा प्रबंधन के जिला संयोजक विनोद भारद्वाज, सीएसआर के नोडल अधिकारी जितेंद्र गिरी सहित जिले के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
इस मौके पर डीएम डॉ. नवीन अग्रवाल ने सभी क्षेत्र वासियों से अपील करते हुए कहा कि हम सबको मिलकर कोरोना के खिलाफ लड़ना है यह किसी एक की जिम्मेदारी नहीं, यह सब की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि सब मिलकर इसके खिलाफ मुहिम चलाते हैं, एक दूसरे की मदद करते हैं, लोगों को जागरुक करते हैं तो बहुत जल्द ही हम कोरोना पर विजय पा लेंगे। डीडीएमए, डीपीओ विनोद भारद्वाज ने बताया कि ये वाहन पूरे जिले में जाकर लोगों को कोरोना से जागरूक करेगा। जिले के सभी गांवों व आरडब्ल्यूए के साथ-साथ सामाजिक संगठनों, स्कूली बच्चों को इससे जोड़कर सभी की मदद से सभी को कोरोना के प्रति जागरूक किया जाएगा। डीएम श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर उम्मीद जताई की लोग इस वाहन के संदेशों को पहले खुद अपनायेंगे फिर अपने आसपास सभी को इसकी जानकारी देंगे। उन्होने कहा कि प्रशासन सभी तक हर समय हर संभव मदद पंहुचाने के लिए हमेशा तैयार है। अधिकारी व कर्मचारी वाहन के साथ-साथ सभी क्षेत्रों में लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने में सहयोग देंगे। उन्होने कहा कि जिला मुख्यालय से इस वाहन को सीधा जोड़ा गया है और लोगों की मदद के लिए चार हैल्पलाईन नंबर भी दिये गये है किसी भी परेषानी में लोग इन नंबरों पर काॅल कर मदद ले सकते हैं। उन्होने बताया कि यह अभियान सोसायटी फाॅर पार्टीसिपेटरी इंटेग्रेटिड डैवल्पमैंट के तहत चलाया जा रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox