पूरे हुए वादे, अब नये इरादे के साथ बिहार चुनाव में जेडीयू ने जारी किया चुनावी घोषणा पत्र

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पूरे हुए वादे, अब नये इरादे के साथ बिहार चुनाव में जेडीयू ने जारी किया चुनावी घोषणा पत्र

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/पटना/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- बिहार में होने वाले चुनाव को लेकर तमाम दलों ने अपने अपने घोषणा पत्र जारी कर रहे हैं। ऐसे में जेडीयू ने भी अब अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। आज प्रदेश कार्यालय में इस घोषणा पत्र को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक चैधरी ने जारी किया। इस घोषणा पत्र को जेडीयू ने -पूरे होते वादे, अब है नये इरादे नाम दिया है।
इस अवसर पर जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि हमने अपने घोषणा पत्र का पार्ट 2 जारी कर दिया है। इसमें हमने सात निश्चय किये है जो इस प्रकार है।
ये सात निश्चय पार्ट 2 है
1..युवा शक्ति बिहार की प्रगति,
2..सशक्त महिला,सक्षम महिला
3..हर खेत में सिचाई का पानी
4..स्वच्छ गाँव,समृद्ध गाँव
5..स्वच्छ शहर विकसित शहर
6.. सुलभ संपर्कता
7..सबके लिये स्वास्थ्य सुविधा

जदयू का सात निश्चय पार्ट 1 क्या था,
1..आर्थिक हल युवाओं को बल
2..आरक्षित रोजगार, महिलाओं का अधिकार
3..हर घर बिजली
4..हर घर नल का जल
5..घर तक पक्की गली नालियाँ
6..शौचालय निर्माण, घर का सम्मान
7..अवसर बढ़ें, आगे पढ़ें
जेडीयू के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चैधरी ने कहा कि नीतीश कुमार के चेहरे के साथ हैं। लोग, बताये राजद के लोग कहां से आयेगा 5 लाख करोड़ का बजट, नीतीश कुमार के अथक प्रयास से बिहार का बजट सवा दो लाख करोड़ रुपए का हुआ है। जबकि आरजेडी 2005 में सिर्फ 24 हजार करोड का बजट छोड़ कर गये थे। अब तेजस्वी लोगों को घोषणा पत्र के नाम पर गुमराह कर रहे हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox