
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नार्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- वजीराबाद थाने की हाईवे पैट्रोलिंग टीम ने आउटर रिंग रोड़ पर गोपालपुर रेड लाईट से तीन किलोमीटर तक पीछा कर एक वाहनचोर व स्नेचर को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी से एक चोरी की बाईक व तीन स्नेच किये गये मोबाईल फोन बरामद किये हैं। पुलिस आरोपी से दूसरे युवक के बारे में भी जानकारी जुटाने के लिए पूछताछ कर रही है।
नाॅर्थ पुलिस जिला डीसीपी अंटो अलफोंस ने बताया कि वजीराबाद थाने की हाईवे पैट्रोलिंग टीम के सिपाही रमेश चंद राठी व पुरण जब रिंग रोड़ पर मुकुंदपुर चैक पर गश्त कर रहे थे तो उन्होने लाल रंग की मोटरसाईकिल पर दो लोगों को आते देखा। पुलिस जब उन्हे रूकने का इशारा किया तो वो बाईक को वापिस घुमाकर भागने लगे। इसपर टीम ने उनका 3 किलोमीटर तक पीछा कर गोपालपुर रेड लाईट पर उन्हे पकड़ लिया। हालांकि इस लंबी दौड़ में दो आरोपियों में से एक आरोपी भागने में कामयाब हो गया। पुलिस आरोपी दीपक पुत्र सुरेन्द्र निवासी जेजे कालोनी बवाना दिल्ली से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने पूछताछ में चार चोरी व स्नेचिंग के मामले हल होने का भी खुलासा हुआ है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दूसरा आरोपी भी पुलिस की पकड़ में होगा।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”