
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- मामूली कहा सूनी में एक युवक पर चाकू से कई वार कर जान से मारने की कोशिश करने वाले नाबालिग आरोपी को छावला पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपी से वारदात में शामिल चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि मंगलवार को छावला थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को चाकूओं से गोद कर मारने की किसी व्यक्ति ने पीसीआर काॅल की थी। जिसपर पीसीआर ने मौके पर पंहुंच कर पीड़ित अमर सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी कांगनहेड़ी दिल्ली को गंभीर अवस्था में पड़ा पाया था जिसे पुलिस ने ईलाज के वेंकटेश्वर अस्पताल द्वारका में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सकों ने उस पर चाकू के कई वार होने की बात कही थी और यह भी बताया था कि पीड़ित की हालत गंभीर है और वह अभी ब्यान देने के हालत में नही है। इस मामले में छावला थानाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र राणा ने आरोपी को पकड़ने के लिए एएसआई राजकुमार, हवलदार सुरेन्द्र व सिपाही अशोक को जिम्मेदारी सौंपी। टीम ने मौके पर पंहुच का जांच पड़ताल की और आरोपी को पकड़ने के लिए जानकारी जुटाई। इसके बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए इस मामले में आरोपी नाबालिग को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी से वारदात में शामिल चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”