
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- अनेकों नामों से वाहन कुख्यात वाहन चोरों में सुमार अश्वनी कुमार उर्फ आदर्श कुमार उर्फ मोनू उर्फ अनुराग आखिर द्वारका साउथ पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। पुलिस ने आरोपी से एक बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल, एक मारूति इको कार व एक मारूति स्वीफ्ट कार बरामद की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का खुलासा हो सके।
द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि कुख्यात वाहन चोर आरोपी अनुराग उर्फ आदर्श कुमार की पुलिस को काफी समय से तलाश थी। 22 सितंबर को जब पुलिस टीम गश्त के दौरान जांच कर रही थी तो आरोपी मोनू उर्फ अश्वनी कुमार बजाज डिस्कवर पर सैक्टर-2 द्वारका में आया था। पुलिस ने उसे रोककर जब बाईक के कागजात दिखाने के लिए कहा तो आरोपी भागने की कोशिश करने लगा लेकिन सतर्क पुलिस ने उसे दबौच लिया और उससे पूछताछ की तो पता चला की बाईक रनहोला थाना क्षेत्र से चुराई गई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने एक इको कार व एक मारूति स्वीफ्ट कार चुराने की भी जानकारी दी जिनको पुलिस ने आरोपी से बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान अश्वनी कुमार उर्फ आदर्श कुमार उर्फ मोनू उर्फ अनुराग पुत्र मुकेश कुमार गुप्ता निवासी स्थाई पता साहबाद डेयरी अंबेडकर पार्क दिल्ली व वर्तमान पता डिफेंस एंक्लेव, नियर ताजपुर रोड़ गोयला डेयरी के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि जिस तरह से आरोपी नाम बदलकर वारदात करता था उसी तरह से उसने अपने पते के भी दो स्थान बना रखे थे। ताकि पुलिस को चकमा दे सके। पुलिस आरोपी से और मामलों में उसकी संलिप्तता की जांच कर रही है।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”