हिसार में यादव सभा ने मनाया शहीदी दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हिसार में यादव सभा ने मनाया शहीदी दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/हिसार/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- यादव सभा हिसार ने आज बरवाला रोड स्थित यादव धर्मशाला में शहीदी दिवस मनाया। इस अवसर पर धर्मशाला में स्थित शहीद राव तुलाराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया व देश के सभी शहीदों को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
सभा के प्रधान सीताराम यादव की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम का आयोजन किया। सीताराम यादव ने अपने संबोधन में कहा कि हम शहीदों का ऋण कभी भी नहीं चुका सकते जिन वीर शहीदों ने अपने प्राणों का बलिदान देकर हमारे देश को आजादी दिलाने व उसे कायम रखने में अपना योगदान दिया है उन्हें हम शहीदी दिवस पर याद करते हुए श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं तथा उनके सपनों के भारत का निर्माण करने में अपना योगदान देने का संकल्प लेते हैं। कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंशिंग व मास्क इत्यादि नियमों का पालन किया गया। इस अवसर पर गुलाब सिंह यादव सचिव, अजीत सिंह यादव कोषाध्यक्ष, गायत्री यादव भाजपा जिला अध्यक्ष महिला मंडल हिसार, बलजीत सिंह यादव, सुबे सिंह यादव दाहिमा, धर्मवीर यादव बुआन, चन्द्रभान यादव पड़ाव हिसार, डॉ. अरुण यादव एसडीओ एग्रीकल्चर, ईश्वर सिंह शास्त्री हिसार, संदीप यादव मैनेजर यादव सभा हिसार, सुनील यादव धिकताना आदि मौजूद रहे।
चित्र परिचय रू यादव धर्मशाला में शहीदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सभा के प्रधान सीताराम यादव, पदाधिकारी व समाज के अन्य गणमान्य व्यक्ति ।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox