नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- जिला द्वारका स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम ने पपरावट के झटीकरा मोड़ के पास से एक कुख्यात लुटेरे व अपराधी को पकडकर कुछ ही घंटे पहले हुई एक लूट की घटना को सुलझा लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर पहले से ही हत्या व अवैध हथियार सप्लाई के 6 मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी से तीन मामले हल होने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस व एक चोरी की पलसर मोटरसाइकिल बरामद की है।
इस संबंध में द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि स्पेशल स्टाफ टीम ने निरिक्षक नवीन कुमार के नेतृत्व में छावला थाना क्षेत्र के झटीकरा मोड़ पपरावट से एक कुख्यात अपराधी आकाश उर्फ आसिफ को पकड़ा है। पुुलिस को सूचना मिली थी कि लूट व हत्या का आरोपी पपरावट रोड़ झटीकरा मोड़ पर आयेगा। पुलिस ने अपना जाल बिछाकर आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपी से तलाशी के दौरान एक देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद किये है। साथ ही पुलिस ने उससे एक चोरी की पलसर मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पूछताछ में आरोपी से तीन वारदातों का खुलासा हो चुका है। इसके अलावा आरोपी पर हत्या व अवैध हथियार सप्लाई के करीब 6 मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पूछताछ में यह भी पता चला कि आरोपी बदमाशों को यूपी के कन्नौज से अवैध हथियार लाकर सप्लाई करता था। उस पर यूपी में हत्या के दो मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी की पहचान आकाश उर्फ आसिफ पुत्र सुरेश निवासी कश्मीरी कालोनी पपरावट के रूप में की है।


More Stories
प्रियंका गांधी का केंद्र पर हमला!
द्वारका पुलिस की कार्रवाई, 150 क्वार्टर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3,000 अवैध शराब की बोतलें बरामद!
हांगझोऊ वर्ल्ड कप में भारत का जलवा
BRG ने पूरी की 500 किमी की अप-डाउन साइकिल यात्रा, रचा नया इतिहास
कारगिल रन में BRG का दमदार प्रदर्शन!