
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- छावला थाना पुलिस ने गश्त के दौरान हनुमान चैक कुतुबविहार से एक महिला को अवैध शराब के 92 पव्वों के साथ पकड़ा है। महिला शराब तस्कर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
डीसीपी द्वारका संतोष कुमार मीणा ने बताया कि कुतुबविहार में गश्त के दौरान बीट के सिपाही प्रवीण को एक महिला दिखाई दी जो संदिग्ध अवस्था में घूम रही थी। सिपाही ने महिला को रोककर जब पूछताछ की तो वह ढंग से जवाब नही दे पाई जिसपर बीट अफसर ने उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें काफी मात्रा में अवैध शराब के पव्वे मिले। सिपाही ने यह जानकारी अपने अधिकारियों को दी जिस पर एसएचओ ज्ञानेन्द्र राणा ने महिला पुलिस के साथ मौके पर पंहुच कर महिला तस्कर को हिरासत में ले लिया। पुलिस की पूछताछ में महिला तस्कर की पहचान सोना पत्नी बिजेन्द्र बी ब्लाॅक कुतुबविहार के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि महिला ये शराब अपने अड्डे पर ले जाकर बेचती थी। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस महिला से उसके संपर्क सूत्र जानने की कोशिश कर रही है।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”