नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- चिड़ियाघर में काफी समय से खाली पड़े वन्यजीवों के बाड़े भरे जाएंगे। इसके लिए 10 प्रजातियों के वन्यजीवों को लाने की तैयारी की जा रही है। इसमें चिंकारा, शुतुरमुर्ग से लेकर गैंडा और जेब्रा तक शामिल हैं।
चिड़ियाघर के निदेशक रमेश कुमार पांडे के मुताबिक, पंजाब के छतबीड़ चिड़ियाघर से चिंकारा को लाए जाने की तैयारी है। इसके साथ ही दो पक्षियों के जोड़ों को भी लाया जाएगा। वहीं, कानपुर के चिड़ियाघर से शुतुरमुर्ग और यूपी के एक अन्य चिड़ियाघर से बाघिन व पटना से गैंडा को लाने की तैयारी की जा रही है। पांडे ने बताया कि इस संबंध में केंद्रीय प्राधिकरण ने उत्तर प्रदेश और बिहार के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अनुरोध किया है। वर्तमान में चिड़ियाघर में दो मादा गैंडा है जबकि पटना के चिड़ियाघर में करीब 12 गैंडा हैं। पांडे ने बताया कि इसके अलावा लखनऊ के चिड़ियाघर से घड़ियाल और मद्रास क्रोकोडाइल बैंक ट्रस्ट से मगरमच्छ को लाने की योजना है। उन्होंने बताया कि चिड़ियाघर में काफी समय से जेब्रा की भी कमी है इसको देखते हुए जेब्रा के संबंध में भी कई चिड़ियाघर प्रशासन को लिखा जा रहा है।


More Stories
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर
उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे