दिल्ली में विकास मार्ग पर बाइकर्स टोली ने मचाया हुड़दंग, पांच गिरफ्तार 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में विकास मार्ग पर बाइकर्स टोली ने मचाया हुड़दंग, पांच गिरफ्तार 

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/-कोरोना काल में दिल्ली की सड़कों पर छाई शांति एक बार फिर हुड़दंगियों के आतंक से टूट गईं। राजधानी में रविवार एक बार फिर बाइकर्स का हुड़दंग देखने को मिला। पूर्वी दिल्ली स्थित विकास मार्ग पर सुबह 8 बजे से 9 बजे तक करीब 20 बाइकर्स के ग्रुप ने जमकर स्टंट किए व आते जाते लोगों को परेशान किया। हालांकि फिर पुलिस ने मौके पर कार्यवाही करते हुए पांच हुड़दंगईयों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस बाकि बाइकर्स की भी तनाश में जुट गई है।

बगैर हेलमेट पहने बाइकर्स कभी एक पहिये पर बाइक चला रहे थे तो कभी चलती बाइक की सीट पर ही खड़े हो जा रहे थे। कुछ राहगीरों ने मोबाइल से बाइकर्स का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। रविवार शाम पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पांचों की पहचान सोनू कश्यप, कमल, सचिन, विपुल और पवन के रूप में हुई है। उनके पास से महंगी स्पोर्ट्स बाइकें बरामद हुई हैं। सभी के खिलाफ शकरपुर थाने में लापरवाही से वाहन चलाने, सरकारी आदेश का उल्लंघन और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अन्य बाइकर्स की पहचान में जुटी है। 
पुलिस के मुताबिक सुबह के समय 15 से 20 बाइकों पर बाइकर्स का ग्रुप सड़क पर निकला था। राहगीरों के मुताबिक आईटीओ से प्रीत विहार की ओर जाते हुए अचानक लक्ष्मी नगर के पास ग्रुप में चल रहे चार-पांच बाइकर्स ने स्टंट करना शुरू कर दिया। कुछ बाइकों पर तीन-तीन युवा सवार थे। इसके अलावा कुछ चलती बाइक से सीट से नीचे लटकते हुए दिखाई दिए। कुछ लोगों ने ट्वीटर पर कमेंट में कहा कि ऐसे युवा अपनी और दूसरों की जान भी खतरे में डाल रहे हैं। पुलिस को इन बाइक सवारों पर सख्त कार्रवाई करना चाहिए। 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox