नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका पुलिस जिला के अंतर्गत नजफगढ़ पुलिस ने गश्त के दौरान रोको-टोको योजना के तहत एक वाहन चोर को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी से एक चोरी की बाईक भी बरामद की है।
द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि नजफगढ़ पुलिस ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध वाहन चोर को पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि ढांसा बार्डर की तरफ से एक संदिग्ध बाईक पर आ रहा था। पुलिस की रोको टोको टीम ने उसे रूकने का इशारा किया लेकिन वह रूकने की बजाये भागने लगा तो पुलिस ने उसे काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान जीतू पुत्र देवेन्द्र पासवान निवासी भारत गैस एजेंसी, नीयर साई मंदिर नजफगढ़ के रूप में की है। आरोपी से पुलिस ने एक चोरी की बाईक भी बरामद की है जिसकी एफआईआर छावला थाने में दज्र है। डीसीपी ने बताया कि कोरोना काल में जेलबेल पर छुटे अपराधियों पर भी पुलिस की पैनी नजर है। और उनकी हर गतिविधि पर पुलिस नजर रख रही है ताकि उनके अपराध करने से पहले ही उन्हे पकड़ा जा सके।


More Stories
NEET विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, विपक्ष ने बताया छात्रों की जीत
दिल्ली हाइरॉक्स में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप का दमदार प्रदर्शन
दिल्ली पुलिस ने दो शातिर स्नैचर दबोचे, 8 चोरी के वाहन और देसी पिस्टल बरामद
दिल्ली पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाई चलती ऑटो में जेवर चोरी की वारदात!
द्वारका पुलिस ने वाहन चोर को दबोचा, चोरी का मोबाइल और 4 दोपहिया वाहन बरामद!
बुराड़ी पुलिस ने दो शातिर चोर दबोचे, 26 मोबाइल फोन और ₹2.5 लाख नकद बरामद