गुगल ने प्ले स्टोर से पेटीएम को हटाया, दिया पाॅलिसी के उल्लंघन का हवाला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गुगल ने प्ले स्टोर से पेटीएम को हटाया, दिया पाॅलिसी के उल्लंघन का हवाला

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- गूगल ने प्ले स्टोर से पेटीएम एप को हटा दिया है। पॉलिसी उल्लंघन का हवाला देते हुए गूगल ने प्ले स्टोर के खिलाफ कार्यवाही की है। गूगल ने कहा कि वह खेलों में सट्टेबाजी को बढ़ावा देने वाले ऐप की इजाजत नहीं देता है और ऐसे ऐप को गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया जाएगा।
गूगल के फैसले के बाद पेटिएम ने ट्वीट कर कहा, गूगल के प्ले स्टोर पर पेटिएम एंडराॅयड ऐप नए डाउनलोड या अपडेट के लिए अस्थायी रूप से अनुपलब्ध है। यह बहुत जल्द वापस आ जाएगा. आपके सभी पैसे पूरी तरह से सुरक्षित हैं, और आप अपने पेटीएम ऐप को सामान्य रूप से जारी रख सकते है। लेकिन कल से पेटिएम ऐप की कार्यवाही बाधित हो रही है और वह एरर दिखर रहा है। जिससे उपभोक्ता काफी परेशानी में रहे। अभी कुछ उपभोक्ताओं को काफी परेशानी आ रही है।
गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा है, हम ऑनलाइन कैसिनो की अनुमति नहीं देते हैं या खेलों में सट्टेबाजी की सुविधा देने वाले किसी भी अनियमित जुआ एप का समर्थन नहीं करते हैं। इसमें वे ऐप शामिल हैं जो ग्राहकों को किसी ऐसी बाहरी वेबसाइट पर जाने के लिए प्रेरित करते हैं, जो धनराशि लेकर खेलों में पैसा या नकद पुरस्कार जीतने का मौका देती है। यह हमारी नीतियों का उल्लंघन है।
भारत में आईपीएल जैसे प्रमुख खेल आयोजनों से पहले इस तरह के ऐप बड़ी संख्या में लॉन्च किए जाते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का नवीनतम सत्र 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात में शुरू होने वाला है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox