
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ थाना पुलिस ने एक कुख्यात सेंधमार व चोर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी से मंदिर में चोरी किये गये पैसे बरामद कर लिये है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का खुलासा हो सके।
इस संबंध में द्वारका जिला पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नजफगढ़ थाने का सिपाही नेमीचंद जब गश्त कर रहा था तो उसने एक शख्स को देखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा। लेकिन सिपाही ने उसका पिछा कर उसे दबौच लिया और जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 390 रूपये बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में आरोपी मनजीत पुत्र राजसिंह निवासी कसरेती सांपला रोहतक ने बताया कि यह पैसे उसने एक मंदिर का ताला तोड़कर चुराये है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि मनजीत एक कुख्यात चोर है जिसने हिसार से लेकर दिल्ली के चार अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी व सेंधमारी की वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामल दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”