
हरियाणा/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/ – आज से ओलंपिक शुरू हो रहे इस बार हरियाणा से अलग-अलग खेलों में लगभग 25खिलाडी हरियाणा से ओलंपिक मे भाग ले रहे है। उनमें से अंबाला के बराड़ा का रहने वाला शूटर सर्बजोत भी उसमें हिस्सा ले रहा है। शूटिंग मे कई मेडल जीत चुका सर्बजोत अब ओलंपिक मे अपने जोहर दिखायेगा। सर्बजोत के परिवार खासकर उनके माता-पिता बहुत खुश नज़र आ रहे है। वहीं पूर्व मे खेल मंत्री भी रहे अनिल विज का कहना कि वो हमारे ख्वाब को पूरा करेगा।
सर्बजोत के माता-पिता का कहना है कि सर्बजोत ने शूटिंग के लिए बहुत मेहनत की है। वे कभी कभी साइकिल से ही अंबाला शूटिंग रेंज में पहुंच जाता था। उनका कहना है कि वे पहले भी कई मेडल जीत चुका है। उन्होंने मीडिया का भी धन्यवाद भी किया कि वे उनके घर तक पहुंचा। उन्होंने कहा कि सर्बजोत ने स्कूल के समय से शूटिंग की शुरुआत कर दी थी। उन्होंने बताया कि सर्बजोत का पहला मेडल ब्रॉन्ज मेडल आया था उसके बाद चाइना से भी दो मेडल आये उसके बाद वे लगातार मेडल जीतता रहा और अब ओलंपिक में भी गोल्ड मेडल लाएगा। ऐसा उन्हें पूरी उम्मीद है। उन्होंने कहा कि उन्हें सरकार का भी बहुत सहयोग मिला है इसके लिए वे उनके आभारी है। उन्होंने बताया कि वे एक किसान है फिर भी बेटे ने है मुकाम हासिल किया साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कंस मिलाकर को हौसला दिया है। उन्होंने कहा कि अनिल विज का भी काफी सहयोग मिला है।
वो हमारे ख्वाब को जरूर पूरा करेंगा- विज
वहीं सर्बजोत के लिए हर कोई ये दुआ कर रहा है कि वे गोल्ड मेडल जीतकर आएगा और उनका ख्वाब पूरा करेंगा। उनमें हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री अनिल विज भी है। उनका कहा कि वो हमारे ख्वाब को जरूर पूरा करेंगा। हम उन्हें सुविधाएं इसी लिए दे रहे है। उन्होंने कहा कि वो जिस शूटिंग रेंज से गया है वो भी मंत्री रहते मैंने ही बनवाया था और वे चाहते है कि अंबाला के बच्चे ओलंपिक में जाकर वहां पर अंबाला का डंका बजाये।





More Stories
महापंचायत का ऐलान, नजफगढ़ देहात में नहीं बनने देंगे कूड़े के पहाड़
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
ऋषिकेश में वाहन चोरी, 3 गिरफ्तार, पहले भी जा चुके हैं जेल
फर्जी नीली बत्ती, अस्सिटेन्ट कमाडेंट बनकर ठगी करने की फिराक में था बिजनौरी स्मित कुमार, दबोचा
दिवाली पर नोएडा में फायर विभाग अलर्ट, 30 संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात होंगी फायर बाइक और गाड़ियां
दिल्ली NCR में ठंड ने दी दस्तक, कई इलाकों में ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण