जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में हुआ बड़ा हादसा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में हुआ बड़ा हादसा

-खाई में कार के गिरने से 5 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर/नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक गाड़ी के खाई में गिरने से पांच बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा कार चालक के नियंत्रण खोने के कारण हुआ। कार में सवार सभी लोग किश्तवाड़ा जा रहे थे। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम वहां पहुंची, जिसके बाद राहत कार्य शुरू किया गया। जहां एक ओर शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है।

वहीं पुलिस का कहना है कि सड़क हादसे में मरने वालों में सभी एक ही परिवार के थे। मृतकों में शामिल पति-पत्नी की पहचान इम्तियाज और उनकी बेगम अफरोजा के रूप में हुई है। इसके अलावा 40 वर्षीय रेशमा भी मृतकों में शामिल है। वहीं 6 से 16 वर्ष के बीच उम्र के पांच बच्चों की मौत भी सड़क हादसे में हुई। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में सभी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सभी लोग किश्तवाड़ के रहने वाले थे।यह परिवार किश्तवाड़ से सिंथन टॉप होते हुए मारवाह की ओर जा रहा था।

पहले भी हुई है घाटी में हादसा
बता दें कि इससे पहले 13 जुलाई को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक बस के सड़क से फिसलकर खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई थी। जबकि इस घटना में 25 लोग घायल भी हुए थे। एक अन्य दुर्घटना में दोपहर करीब साढ़े तीन बजे रियासी जिले के बिड्डा गांव में एक परिवार के चार सदस्यों वाली एक महिंद्रा बोलेरो कार 200 फीट नीचे खाई में गिर गई, जिससे गुड्डी देवी और उनकी बेटी शोभा की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि वाहन चला रहे देवी के बेटे मुकेश सिंह की भी अस्पताल में मौत हो गई, जबकि उनकी नाबालिग बेटी को बचा लिया गया और उसे अस्पताल में भर्ती किया गया था।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox