तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच हुआ गैंगवार, भाई की मौत का लिया बदला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच हुआ गैंगवार, भाई की मौत का लिया बदला

-चाकू से किया वार, दो लोग घायल

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- दिल्ली की तिहाड़ जेल में शुक्रवार को कैदियों के बीच गैंगवार हो गई। जहां एक कैदी ने बदला लेने के लिए दो अन्य कैदियों पर हमला कर दिया। इस हमले में लवली और लविश नाम के दो कैदी घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। शुक्रवार की देर शाम एक कैदी अस्पताल से जेल लौटा। दूसरा कैदी अभी भी अस्पताल में भर्ती है।

भाई की मौत का बदला लेने के लिए किया हमला
तिहाड़ जेल के फोन रूम में शुक्रवार को झगड़ा हो गया। हमले का आरोप लोकेश नाम के कैदी पर है। लवली और लविश पर लोकेश के भाई की हत्या का आरोप है। इसी वजह से ये दोनों जेल में हैं। अपने भाई की हत्या का बदला लेने के लिए लोकेश ने अपने दो साथियों के साथ लवली और लविश पर हमला करने की योजना बनाई।

चाकू से किया हमला
हमले के वक्त लवली और लविश फोन पर बात कर रहे थे। इसी समय मौका देखकर लोकेश और उसके साथी हिमांश और अभिषेक ने उस पर हमला कर दिया। तीनों ने लवली और लविश पर चाकुओं से हमला कर दिया। जिससे दोनों घायल हो गये। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

तिहाड़ जेल में पहले भी हो चुकी है गैंगवार
इससे पहले भी तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच गैंगवार की घटनाएं हो चुकी हैं। अप्रैल में भी कैदियों के बीच झड़प का मामला सामने आया था। जिसमें चार लोग घायल हो गये। दरअसल शौच जाने को लेकर दो गुटों में झगड़ा हो गया। दोनों गुट अपना वर्चस्व कायम रखने के लिए आपस में भिड़ गये। दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई, जिसके बाद उन्होंने एक-दूसरे पर सुइयों से हमला करना शुरू कर दिया। ऐसी ही एक घटना 2023 में भी घटी थी। जिसमें जेल में बंद गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox