भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 सीरीज का दमदार आगाज, पल्लेकेल में खेला जाएगा मुकाबला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 सीरीज का दमदार आगाज, पल्लेकेल में खेला जाएगा मुकाबला

-खेल में गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव की जोड़ी नजर आएगी

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/ – भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज आज (27 जुलाई) से शुरू होने जा रहा है। पहला मुकाबला पल्लेकेल में खेला जाएगा। इस बार मुकाबले टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर और नए कप्तान सूर्यकुमार यादव की जोड़ी आगाज दमदार तरीके से आगाज करना चाहेगी। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे खेला जाएगा।

पहले मुकाबले में सबकी निगाहें टीम इंडिया की प्लेइंग-11 पर होगी। ओपनिंग बल्लेबाजी की जिम्मेदारी शुभमन गिल और यशस्वी जयसवाल संभाल सकते हैं। वहीं, नंबर-3 पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का आना तय माना जा रहा है। इसके बाद नंबर-4 पर सूर्या खुद मोर्चा संभालेंगे। इसके बाद हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह या शिवम दुबे बल्लेबाजी करने आ सकते है।

तीन स्पिनर्स के साथ मैदान उतर सकते हैं सूर्यकुमार यादव
पल्लेकेल की पिच पर स्पिनर्स को ज्यादा मदद मिलती है। ऐसे में कप्तान सूर्य कुमार तीन स्पिनर्स के साथ मैदान उतर सकते है। अक्षर और बिश्नोई के साथ वॉशिंगटन सुंदर को भी मौका मिल सकता है। अगर ऐसा हुआ तो शिवम दुबे और रिंकू सिंह में से किसी एक टीम से बाहर होना पड़ सकता है। अर्शदीप और मोहम्मद सिराज तेज गेंदबाज की भूमिका निभा सकते है। बताया जा रहा है कि प्रैक्टिस सेशन के दौरान सिराज को चोट लग गई थी। अगर वह फिट नहीं होते है, तो उनकी जगह खलील अहमद को मौका दिया जा सकता है।

भारत की संभावित प्लेइंग-11
शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद/मोहम्मद सिराज।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox