
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- 4 और 5 सितंबर की रात को एक व्यक्ति को द्वारका में गन प्वाइंट पर लूटने के दोनो आरोपियों को द्वारका स्पेशल स्टाफ ने पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी पीड़ित राकेश गुप्ता को ईफकों चैक गुरूग्राम से द्वारका मोड़ के लिए लिफ्ट देकर लाये थे लेकिन द्वारका नाॅर्थ में आरोपियों ने गन प्वाईंट पर पीड़ित से 700 रूपये व उसका मोबाईल लूट लिया और उसे फेंक कर फरार हो गये। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है जबकि पुलिस ने लूटा हुआ पैसा व मोबाईल बरामद कर लिया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि स्पेशल स्टाफ के निरिक्षक नवीन कुमार व एसीपी जोगेन्द्र जून ने इस मामले में एसआई हरिसिंह, रंजीव त्यागी, हवलदार राजकुमार, अनिल, सिपाही राजकुमार, उपेन्द्र व मनोज की एक टीम बनाई और आरोपियों को पकड़ने का काम आरंभ किया। टीम ने क्षेत्र के सीसीटीवी व फोन सर्विलांस की मदद से पता लगाया कि आरोपी इन दिनो कंझावला क्षेत्र में सक्रिय है। पुलिस टीम ने उनकी लोकेशन का पता लगा कर उन्हे पकड़ने के लिए दबिश दी। पुलिस को जानकारी मिली की दोनो आरोपी अर्टिगा कार में रोहिणी की तरफ जा रहे है तो पुलिस ने तेजी से कार्यवाही करते हुए उन्हे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान धर्मेन्द्र डबास पुत्र सुरेश कुमार निवासी साहलापुर माजरा डबास दिल्ली व विकास पुत्र सुशील शर्मा निवासी होली चैक कंझावला दिल्ली के रूप में की है। पुलिस का कहना है कि कोरोना काल में नौकरी छूट जाने पर दोनो आरोपियों ने पैसे के लिए अपराध करने शुरू किये। धमेंन्द्र एक टैक्सी चलाता था जबकि विकास एक बस चलाता था। पुलिस ने आरोपियों से एक नकली पिस्टल, लूटा हुआ कैश व मोबाईल फोन बरामद कर लिया है। साथ ही आरोपियों से वारदात में शामिल अर्टिगा कार भी जब्त कर ली है।





More Stories
आउटर नॉर्थ जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: AATS टीम ने दो घोषित भगोड़ों को दबोचा, एक पर 40 तो दूसरे पर 15 आपराधिक मामलों में संलिप्तता
संसद से चलेगा देश, सड़क से नहीं… दिल्ली में प्रोटेस्ट पर रविशंकर प्रसाद का हमला
ममता बनर्जी ने थाने में शुरू किया धरना, अब तक 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी डिटेन
जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन आज
राष्ट्रपति से मिले INDIA ब्लॉक के नेता
प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग, व्यापारी हितों के लिए कीं 8 महत्वपूर्ण घोषणाएं