कालागढ़ में दुर्लभ प्रजाति का फोरेटन कैट स्नेक किया रेस्क्यू

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कालागढ़ में दुर्लभ प्रजाति का फोरेटन कैट स्नेक किया रेस्क्यू

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/कालागढ़/नई दिल्ली/वेदपाल सिंह/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कालागढ़ में दुर्लभ प्रजाति का फोरेटन कैट स्नेक के नाम से जानें जाना वाला एक सांप रेस्क्यू किया गया है। इस सांप को नई कालोनी के निवासी मोहित कुमार के घर से रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया है।


इस संबंध में जानकारी देते हुए सर्प मित्र दीपक कुमार ने बताया कि उन्हे सूचना मिली थी कि नइ्र कालोनी के आवास संख्या डी- 307 में एक सांप घुस गया है जो काफी बड़ा है। सर्प मित्र ने वहां जाकर देखा तो वह दंग रह गया क्योकि यह सांप एक दुर्लभ प्रजाति का सर्प था। जिसे फोरेटन कैट स्नेक कहा जाता है। सर्प मित्र दीपक कुमार ने कड़ी मशक्कत के बाद इसे पकड़ा। दीपक कुमार ने बताया कि इस सांप के काटने पर इलाज कराना चाहिए। क्योंकि यह सांप जहरीला होता है। वहीं सर्प मित्र ने एक मानिटर लिजरड को भी कालोनी से रेस्क्यू किया। इसे जन साधारण गोह, पटरा गोह ओर बिष खपडा के नाम से जाना जाता हैं। उन्होने बताया कि वैसे यह गोह किसी को कोई नुकसान नही पंहुचाती लेकिन अगर इसे छेड़ा जाये तो यह काट सकती है। इसके काटने पर भी ईलाज कराना जरूरी होता है क्योंकि इसमें भी किसी जीव को मारने लायक जहर होता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox